-प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली का पहला दौरा
-सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे बाबूलाल
आजद सिपाही सवंदादाता
रांची। झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी से भी मिले। इससे पहले बाबूलाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की थी।
गौरतलब है कि बाबूलाल मरांडी को 4 जुलाई को नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया है। दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि दोनों दिग्गज नेताओं की इस शिष्टाचार मुलाकात में झारखंड की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। बाबूलाल मरांडी ने गृह मंत्री को झारखंड की मौजूदा सियासी हालात की जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की तस्वीर पर साझा करते हुए लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड के विकास के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

