-भाजपा का गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित को समर्पित रही है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार से प्रारंभ हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है। बाबूलाल बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की ओर से आयोजित गांव चलो अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे।
बाबूलाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की कोशिश लगातार की जा रही है। जनता भाजपा को समर्थन देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। हम गांव चलो अभियान के तहत जनता के बीच जायें। उन्हें मजबूत भारत-आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण दें।
कहा कि जनसंपर्क का बड़ा अभियान है गांव चलो अभियान, जिसमें खुद को गांव से जोड़ें और गांव को भाजपा से जोड़ें। जनता के आशीर्वाद से 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सीटों में भी रिकॉर्ड बनायेंगे और देश-प्रदेश में मजबूत सरकार में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।
सर्व समाज से जुड़ने-जोड़ने का अभियान: दीपक
सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि गांव चलो अभियान सर्वव्यापी, सर्व समावेशी, सर्वस्पर्शी भाजपा के प्रत्यक्ष दर्शन का अभियान है। सबका साथ, सबका विकास मंत्र है। गांव चलो अभियान सर्व समाज से जुड़ने और जोड़ने का अभियान है।
पूरा देश ऊर्जा से लबरेज: बाउरी
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में स्वत: स्फूर्त वातावरण है। पूरा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सकारात्मक ऊर्जा से भरा है। भारत के सभी वर्गों, क्षेत्रों के विकास के साथ आज भारत का सांस्कृतिक गौरव भी प्रतिष्ठित और महिमा मंडित हुआ है।
भारत की आत्मा गांवों में: कर्मवीर
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में निवास करती है। ग्रामीण विकास से ही विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है। 4 से 11 फरवरी तक भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता हर गांव में पहुंचेंगे। प्रत्येक प्रवासी की सूची तैयार की जा रही है।
इनकी भी रही मौजूदगी
सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, राकेश भास्कर, सुरेश साहू , नीलकंठ सिंह मुंडा, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुइस मरांडी, बड़कुंवर गागराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह, आरती कुजूर, गणेश मिश्र, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, शिवपूजन पाठक समेत अन्य उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



