- झारखंड में क्वारेंटाइन अवधि पूरी कर खुशी-खुशी घर जा रहे चार सौ मजदूर मायूस होकर लौटे
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने अपने मजदूरों को राज्य में प्रवेश करने से रोक दिया। ये सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के ही थे, जो झारखंड से अपने घर लौट रहे थे। पाकुड़ और साहेबगंज में चार सौ से अधिक प्रवासी श्रमिकों को क्वारेंटाइन अवधि पूरा करने के बाद बसों से उनके गृह राज्य भेजा गया था। ये सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, वर्द्धमान, बीरभूम एवं मालदा आदि जिलों के थे। ये बसें जब आसनसोल जिले के कुल्टी स्थित पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश करने लगीं, तो उन्हें रोक दिया गया। मामले की जानकारी देने के बाद भी वहां की पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। जो मजदूर कुछ घंटों पहले खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हुए थे, उन्हें मायूस होकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। मामले में पाकुड़ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इन श्रमिकों ने सरकार द्वारा तय मानकों के अनुरूप क्वारेंटाइन अवधि पूरी की थी। पूरी जांच के बाद उन्हें यहां से रवाना किया गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



