रांची। बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने आज पर्चा दाखिल किया। तेनुघाट स्थित सदर अनुमंडल अधिकारी के समक्ष अपराह्न 1:30 बजे तीन सेट में पर्चा दाखिल किया।
पर्चा दाखिल करने के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह अपने अनुज और झारखंड प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख, प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू से आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व अपराह्न 12.45 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैंकड़ों समर्थकों एवं पदाधिकारियों के साथ तेनुघाट पहुंचे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



