Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा कार्यकारिणी बैठक में विपक्ष के नकारात्मक रवैये पर प्रहार, बंगाल- कश्मीर-किसानों सहित 18 विषयों पर चर्चा
    Breaking News

    भाजपा कार्यकारिणी बैठक में विपक्ष के नकारात्मक रवैये पर प्रहार, बंगाल- कश्मीर-किसानों सहित 18 विषयों पर चर्चा

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 7, 2021Updated:November 8, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पार्टी ने की पश्चिम बंगाल में हिंसा की निंदा

    -बंगाल और तेलंगाना में पार्टी की स्वीकारोक्ति
    – जम्मू कशमीर में हालात में तेजी से सुधार
    – किसानों के लिए पिछली सरकार से अधिक बजट

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुल 18 विषयों पर चर्चा हुई। इनमें पार्टी ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है। वहीं विपक्ष की राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि उनकी राजनीति केवल ट्वीट से चलती है।

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष की राजनीति केवल ट्वीट से चल रही है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान की आज पूरी दुनिया में सराहना हो रही है।

    जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच वहां अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में दो हजार, 081 नगरिकों की मौत हुई थी, जबकि 2014 से सितंबर 2021 तक 239 नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है। इससे यह बात साफ होती है कि जम्मू और कश्मीर में शांति बहाल हुई है।

    इससे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्षीय उद्बोधन के हवाले से अपनी बात रखी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा, “इन दिनों कुछ लोग किसानों के विषय में अनेक बातें कर रहे हैं। मैं तथ्यों के आधार पर कहता हूं कि जब 2014 में हमारी सरकार आयी तो किसानों के लिए बजट में सिर्फ 23 हजार करोड़ रुपये व्यय करने की व्यवस्था थी। अब पिछली बार वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया, उसमें किसानों के लिए 01 लाख, 23 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

    कोरोना महामारी का संदर्भ देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि देश में 100 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण का कार्य हो चुका है। कुल आबादी के 30 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। डब्ल्यूएचओ भी भारत द्वारा निर्मित को-वैक्सीन को मान्यता दे चुका है। उन्होंने कहा “यह सब भारतीय लोगों के कोरोना महामारी से लड़ने के सामूहिक प्रयास से संभव हुआ है। आज प्रधानमंत्री उसी का नेतृत्व करते हुए एक मिसाल बने हैं। भाजपा कार्यसमिति ने उनकी इस पहल पर देश की ओर से विशेषकर पार्टी की ओर से उनका आभार प्रकट किया और उन्हें धन्यवाद दिया।”

    भाजपा के मजबूत होते जनाधार की तरफ संकेत करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद किया है, जहां भाजपा को लोगों ने स्वीकार कर मजबूत आधार दिया है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि तेलंगाना में टीआरएस को लगातार दो उपचुनाव में हराना और अभी-अभी हजूराबाद में जितने मतों के अंतर से वहां के नागरिकों ने भाजपा को जिताया है, वह अपने-आप में तेलंगाना में बदल रही राजनीति का द्योतक है।

    बैठक में जम्मू और कश्मीर की विशेष तौर पर चर्चा हुई। मोदी सरकार के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में होने वाले सर्वांगीण विकास की सराहना की गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सुनने-सुनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायगी। इसके साथ-साथ अगले छह महीने में बूथ कमेटी के साथ पेज कमेटी का गठन देशभर में किया जाएगा, जिसकी शुरुआत गुजरात में हो चुकी है।

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक चल रही है। बैठक में 36 संगठनात्मक इकाई के 342 सदस्य प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से जुड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछात्र संसद ने एक अमिट छाप छोड़ी
    Next Article समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक पर ठोका 1.25 करोड़ की मानहानि का केस
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक

      October 17, 2026

      नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व

      October 17, 2026

      कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर

      October 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर जशपुर राजपरिवार ने नेमरा पहुंचकर जताया शोक
      • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें प्रिय भोग, शुभ रंग और महत्व
      • चुनावी हलफनामे में झूठ बोलने वाले नेताओं की बढ़ेगी मुश्किल! आम नागरिक भी दर्ज करा सकेंगे आपराधिक शिकायत
      • कभी गलियों की शान थी रंग-बिरंगी फिरकी, अब मोबाइल के दौर में गुम हो रहा बचपन, संकट में पारंपरिक कारीगर
      • पर्व-त्योहारों से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, इटकी में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version