जमशेदपुर : देश के विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन के मध्य फंसे छात्र, श्रमिक और प्रवासी झारखंडियों को मदद पहुंचाने में सरकार विफ़ल है। उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन नित राज्य सरकार को घेरा है। झारखंड से बाहर फँसे प्रवासियों को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए भाजपा आक्रामक है। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर बुधवार को भाजपा के आला नेता एकदिवसीय उपवास रखकर सरकार का ध्यानाकृष्ट कराएंगे ताकि सुविधा से वंचित श्रमिकों, छात्रों समेत अन्य झारखंड वासियों तक सरकारी मदद पहुँच सके। भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री आपदा के दौरान भी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। झारखंड सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार के मत्थे फेंक कर सहानुभूति बटोरना चाह रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपनी जनता के प्रति उत्तरदायित्व और कर्तव्यपरायणता क्या होती है यह झारखंड सरकार के सीएम और मंत्रियों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से सीखनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देश पर बुधवार को सभी भाजपा सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी,जिला परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष अपने आवास पे एकदिवसीय उपवास रखकर राज्य सरकार का ध्यानाकृष्ट कराएंगे। बुधवार (कल) को सुबह दस बजे से शाम पाँच बजे तक पार्टी नेता अपने अपने घरों में ही उपवास रखकर बाहर फँसे लोगों के प्रति सरकार का ध्यान खींचेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



