झारखंड के भाजपा नेताओं ने बुधवार को लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों और मजदूरों की समस्या को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपने रांची स्थित आवास पर बैठे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने जमशेदपुर स्थित आवास में धरने पर बैठे। रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा एवं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय एक दिवसीय उपवास पर अपने-अपने आवास पर धरना पर बैठे। सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जयसवाल, अजय राय समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उपवास रखा। अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर झारखंड सरकार के प्रयास सार्थक नहीं हो रहें। प्रवासी मजदूरों, कामगारों, छात्रों और जो राज्य के बाहर फंसे हैं, उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसी के विरोध और राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए आज हम सब उपवास पर हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



