रांची। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय साह अपने समर्थकों के साथ भाजपा दामन थामा। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और मिलन समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा रांची महानगर जिलाध्यक्ष केके गुप्ता की मौजूदगी में अजय साह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। श्री साह विगत दस वर्षों से झारखंड और महाराष्ट्र में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कई अहम पदों पर रहे है तथा वर्तमान में चाणक्य आईएएस एकेडमी में राजनीति विज्ञान और नैतिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और आम जनमानस पार्टी को एक अटूट विश्वास के साथ देख रहे है। मिलन समारोह का संचालन महानगर महामंत्री बलराम सिंह एवं संचालन इंद्रजीत यादव ने किया। इस अवसर पर अमित सिंह ,अनिता वर्मा, बिना मिश्रा, राजकुमार महतो, बालशाई महतो पार्टी की ओर से उपस्थित रहे। श्री साह के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से चाणक्य आईएएस एकेडमी के सीईओ अभिनव मिश्रा, अधिवक्ता संजय साह, राजवर्धन, प्रवीन शंकर, ओम प्रकाश, ब्रजेश झा, वसीम खान, मिराज खान, राजेश प्रसाद, शुभम झा, उज्ज्वल गुप्ता, अजय शर्मा, अभिजीत राज, अनीश देव, प्रखर लोहिया, रौशन गोनू, विशाल, उमा शंकर सहित अन्य शामिल है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



