– भीषण गर्मी के बीच जनसभा में दिखी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़
-तलवार देकर केन्द्रीय मंत्री व पूर्व विधायक ने किया सम्मानित
सुधीर सिन्हा
गिरिडीह। भाजपा द्वारा देश स्तर पर चलाए जा रहे महाजनसंर्पक अभियान के तहत दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया गुरुवार को जिले के बगोदर में आयोजित जनसभा में पहुंची और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ ही जनसभा को संबोधित किया। भीषण गर्मी के बावजूद भी जनसभा में कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सभा के दौरान बागोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने जहां तलवार देकर उन्हे सम्मानित किया। वहीं स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। सभा में वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रविन्द्र राय, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व सदर विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेष कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साहू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरीय पदाधिकारी और नेता शामिल हुए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



