भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को शनिवार को रिम्स से छुट्टी मिल गयी। डॉक्टरों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य अब ठीक है। बताते चलें कि गुरूवार को हर्ट अटैक के बाद दीपक प्रकाश को रिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां डॉ प्रशांत और अन्य डॉक्टरों की देख रेख में उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी थी। शुक्रवार को उनके ट्रीटमेंट में लगे डॉक्टरों ने उनकी स्थिति बेहतर बतायी थी।
उनकी बीमारी की सुचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनसे मिलने रिम्स गये थे और डॉक्टरों से बता भी की थी। उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्टÑीय उपाध्यक्ष और सांसद ओपी माथुर, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा था।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद सुनील सिंह, पद्मश्री अशोक भगत, डॉ रवींद्र राय, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, भानु प्रताप शाही, शशिभूषण मेहता, कमलेश सिंह, राधाकृष्ण किशोर, प्रकाश राम,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, लक्ष्मण सिंह, सीमा शर्मा, मेयर आशा लकड़ा और अनिल सिंह ने उनका हाल लिया था। इसके अलावा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ पूर्व महाधिवक्ता अजित कुमार ने फोन पर उनका हाल लिया था और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



