रांची। प्रदेश भाजपा ने मजदूरों और छात्रों की घर वापसी भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि स्पेशल ट्रेन से तेलंगाना से वापस लौट रहे मजदूरों को लाने का श्रेय झारखंड सरकार को नहीं है। मुख्यमंत्री समेत झामुमो नेता अकारण इसका श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बयान देखना चाहिए जिसमें उन्होंने कहा है कि तेलंगाना से श्रमिकों के लौटने की जानकारी राज्य सरकार को फेसबुक और व्हाट्स एप पर मिली। उन्होंने यह भी कहा है कि इसमें झारखंड सरकार की कोई भूमिका नहीं है और इसका श्रेय केंद्र और तेलंगाना सरकार को जाता है। श्री प्रकाश ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार दूसरों के कार्य का श्रेय लेने की बजाय खुद पहल करते तो बड़ी संख्या में छात्र पहले ही लौट गये होते। दीपक प्रकाश ने कहा कि बताया की शीघ्र ही दूसरे बड़े शहरों से भी ट्रेनों के जरिए छात्रों और मजदूरों को वापस लाने का कार्य शुरू हो जायेगा। राज्य सरकार से आग्रह किया की वह लौट रहे मजदूरों के रोजगार सृजन का ब्लू प्रिंट बनाये। इसके लिए विपक्ष सभी सकारात्मक सहयोग करने के लिए तैयार है। वहीं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मजदूर दिवस पर भारत सरकार ने लॉकडाउन में झारखंड के प्रवासी मजदूरों के लिए पहली ट्रेन चलाने का श्रीगणेश कर बड़ी सौगात दी है। तेलंगाना से ट्रेन चलने से वहां फंसे मजदूरों को राहत मिली है। अब सुरक्षित तरीके से इसी तरह दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, रोगियों और छात्रों के झारखंड वापस लौटने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वे सभी जल्दी ही अपने घरों को पहुंच जायेंगे। इसके लिए भारत सरकार और रेल मंत्रालय का आभार।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



