हंटरगंज (चतरा)। झारखंड के चतरा जिले में हटरगंज के अंतर्गत आमीन गांव में भूमि विवाद के चलते हुई झड़प में एक सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी, बेटा और दूसरे अन्य रिश्तेदार सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना में दोनों ओर से जम कर धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान पूरा गांव रणक्षेत्र में बदल गया। मारपीट में जिस जवान की मौत हुई वहएसएसबी में था। उसका नाम शिव कुमार यादव था और आमीन गांव का निवासी था। वह असम में अपनी सेवा दे रहा था। घायलों में मृतक जवान की पत्नी बसंती देवी, बेटा अभिषेक कुमार, बेटी अमृता कुमारी और चचेरा भाई जयराम यादव है। वहीं दूसरे पक्ष से मारपीट में घायल हुए लोगों में किशोरी प्रजापति, अनिल प्रजापति, संतोष प्रजापति, राजाराम प्रजापति शामिल हैं। मालूम हो कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों से घर के सामने पड़ी जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवादित भूमि पर दूसरे पक्ष के किशोरी प्रजापति के द्वारा जबरन झोपड़ी डाली जा रही थी, जिसका विरोध करने सुबह जवान ड्यूटी से छुट्टी पर गांव वापस आया। एसएसबी जवान शिव कुमार यादव वहां पहुंचा और विवादित भूमि पर झोपड़ी गाड़ने का विरोध करने लगा। इस बीच दूसरे पक्ष के किशोरी प्रजापति, अनिल प्रजापति, संतोष प्रजापति, राजाराम प्रजापति, सहित आधा दर्जन अन्य लोगों उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे।
टांगी से किया सिर पर वार
इस दौरान विपरीत पक्ष के लोगों ने टांगी जवान के सिर में मार दी। जवान नीचे गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी तत्काल मौत हो गयी। जवान शिव कुमार यादव का बेटा अभिषेक, पत्नी बसंती देवी, बेटी अमृता और चचेरा भाई जयराम यादव मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों में घमासान मारपीट होने लगी। इस बीच सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के संतोष प्रजापति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल को मगध मे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार हंटरगंज
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



