Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड : बोकारो में दिनदहाड़े इंडियन बैंक में 39 लाख की लूट
    Breaking News

    झारखंड : बोकारो में दिनदहाड़े इंडियन बैंक में 39 लाख की लूट

    azad sipahiBy azad sipahiJune 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -छह हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
    -बदमाशों के हमले में बैंक का सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल

    बोकारो। जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा के समीप स्थित इंडियन बैंक में बुधवार दोपहर छह हथियारबंद बदमाशों ने 39 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों के हमले में बैंक का सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के मुताबिक तीन बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सभी अपराधी मास्क पहने हुए थे। सभी बदमाश पिस्टल और देसी बम से लैस थे। बैंक में घुसते ही सबसे पहले अपराधियों ने बैंक के सुरक्षा गार्ड के माथे में प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद बैंक कर्मियों को बाथरूम में बंद कर महिला कैशियर व गार्ड को कब्जे में ले लिया।

    बदमाशों ने मारपीट करते हुए कैशियर से लॉकर की चाबी छीन ली। लॉकर का सारा कैश बटोरने के बाद बदमाशों ने कैश काउंटर में रखे रुपये भी लूट लिए। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर को भी खोल कर साथ लेते गए। अपराधियों ने बैंक में घुसने से पहले सीसीटीवी का कनेक्शन काट दिया था।

    वारदात की सूचना पर चास थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक के अंदर एक जिंदा बम को बरामद किया। बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की पड़ताल कर रहे हैं।

    पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि 39 लाख रुपये की लूट हुई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अपराधियों की मिलीभगत से ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिस वक्त अपराधी बैंक में घुसे उस समय बैंक में तीन से चार ग्राहक भी मौजूद थे। अपराधियों की तस्वीर भी पुलिस को मिल गई है। अपराधियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीम को लगा दिया गया है। एसपी ने बताया कि कुछ अपराधी मास्क लगाए हुए थे जबकि कुछ का चेहरा खुला हुआ था। भीड़ का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोशल मीडिया पर भ्रामक और हिंसक वीडियो पोस्ट करने वाले पर होगी कार्रवाई: एसएसपी
    Next Article उदयपुर हत्याकांड का मकसद आतंक फैलाना, अन्य देशों में भी संपर्क उजागर : मुख्यमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू

      September 3, 2026

      हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज

      September 3, 2026

      गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख

      September 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version