Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, तैयारियों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : मायावती
    राजनीति

    लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, तैयारियों में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : मायावती

    adminBy adminAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मायावती ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव पार्टी अपने ईमानदार कार्यकर्ताओं के बल पर अकेले लड़ेगी। इसलिए पूरे तन-मन से इस चुनाव में अभी से जुट जाएं। चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के चयन पर भी खास सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के विधानसभा चुनाव के ठीक बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी।

    मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन करके बसपा को लाभ के बजाए नुकसान ज्यादा उठाना पड़ा है। क्योंकि हमारी पार्टी का वोट स्पष्ट तौर पर गठबंधन वाली दूसरी पार्टी को ट्रांसफर हो जाता है जबकि दूसरी पार्टियां अपना वोट हमारे उम्मीदवार को ट्रांसफर कराने की न सही नीयत रखती हैं और न ही क्षमता। इससे पार्टी के लोगों का मनोबल प्रभावित होता है।

    उन्होंने कहा कि जहां तक चुनावी माहौल का सवाल है तो इस संबंध में हर तरफ से फीडबैक यही है कि भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति तथा द्वेषपूर्ण कार्यकलापों ने सभी का जीवन दुखी और त्रस्त कर रखा है। इसकी वजह से भाजपा अपना प्रभाव ही नहीं बल्कि अपना जनाधार भी खो रही है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहने वाली है, जिससे लोकसभा चुनाव खासकर उत्तर प्रदेश में एकतरफा न होकर काफी दिलचस्प एवं देश की राजनीति को नया करवट बदलने वाला साबित होगा।

    मायावती ने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा की कथनी-करनी में जमीन असमान का अंतर है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो जाने के कारण गरीब एवं मेहनतकश लोगों के लिए परिवार का उचित पालन-पोषण करना भी असंभव हो गया है। इस सबका चुनाव पर प्रभाव पड़ने से कोई इनकार नहीं कर सकता है। कुल मिलाकर सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टियों का गठबंधन केंद्र की सत्ता में आने के अपने-अपने दावे कर रहे हैं, जबकि जनता से किए गए इनके वादे खोखले ही साबित हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि दोनों की नीतियों व कार्यशैली से देश के गरीब, मजदूरों दलित, पिछड़ों और धार्मिक अल्संख्यक समाज के लोगों का हित, कल्याण और इन्हें आपस में तोड़कर इनका अहित ज्यादा किया है। बसपा समाज को जोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करती है, जबकि वे लोग इन्हें तोड़कर कमजोर करने की संकीर्ण राजनीति में ही ज्यादातार व्यस्त रहते हैं। इसलिए इनसे दूरी बेहतर है।

    बसपा प्रमुख ने प्रदेश पार्टी संगठन में कुछ जरूरी फेरबदल की बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण राज्य है। यहां के राजनीतिक हालात लगातार बदलते रहते हैं। इसके मदृेनजर अच्छा चुनावी रिजल्ट पाने की नीयत से पार्टी संगठन में लगातार कुछ न कुछ फेरबदल करने की जरूरत पड़ती है। इसलिए जिसे जो जिम्मेदारी दी जाती है वह उसे कम न आंके बल्कि पार्टी हित को सर्वोपरि मानकर पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी को निभाते रहें।

    इस दौरान पार्टी कार्यालय में सतीश चन्द्र मिश्रा एवं उनके भतीजे आकाश आनंद के अलावा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार ने डीआरडीओ के कार्यों की समीक्षा के लिए बनाई हाई पावर कमेटी
    Next Article नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की महत्वाकांक्षी यात्रा पर है भारत : गिरिराज सिंह
    admin

      Related Posts

      जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला

      November 18, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

      November 18, 2026

      आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

      November 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला
      • झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश
      • चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड में आज से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने का वेतन बकाया
      • SSC की परीक्षाओं को लेकर रांची के 3 परीक्षा केंद्रों पर 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version