Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू
    Jharkhand Top News

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

    adminBy adminFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -चंपाई सरकार 27 फरवरी को बजट पेश करेगी
    -सत्ता पक्ष और विपक्ष ने की तैयारी
    रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। चंपाई सोरेन सरकार 27 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। बजट सत्र की तैयारी को लेकर अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो राज्य के आला अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें नेता सत्ता पक्ष मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नेता विपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत अन्य विधायक शामिल हुए। उधर, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की भी तैयारी को लेकर बैठक हुई। चंपाई सरकार पहली बार बजट पेश करेगी। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी की है। सरकार अपने स्तर से हर सवाल का जवाब देने की तैयारी जुटी है। वहीं, भाजपा ने अल्प समय के लिए बजट सत्र बुलाने की आलोचना की है। उसने बजट सत्र बढ़ाने की मांग की है।
    सात दिन चलेगा बजट सत्र
    बजट सत्र 2 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल सात कार्यदिवस होंगे। संक्षिप्त अवधि के इस सत्र में राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पहले दिन ही पेश करेगी। 24 और 25 फरवरी को शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। सोमवार 26 फरवरी को तृतीय अनुपूरक बजट पर बहस होगी। राज्य के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 27 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर वाद-विवाद होगा। पहले दिवस को छोड़ कर सभी दिन प्रश्नकाल निर्धारित किया गया है। बजट पर सरकार के उत्तर के लिए 29 फरवरी और 1 मार्च का दिन तय किया गया है। अंतिम दिन विधेयक और गैर सरकारी संकल्प सदन के पटल पर रखे जायेंगे।
    सत्ता पक्ष और विपक्ष की तैयारी:
    प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सत्र के दौरान सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जायेगा। कौन-कौन से मुद्दे उठाये जायेंगे, इस पर चर्चा हुई। उधर, झामुमो, कांग्रेस, राजद यानी गठबंधन दल की बैठक भी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। इसमें किस तरह से विपक्ष के सवालों का जवाब देना है, उनके आरोपों को किस तरह से काटना है, इस पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम अभी राज्य से बाहर हैं। वे 25 फरवरी को रांची लौटेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक संभवत: इसके बाद होगी।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात के वेरावल बंदरगाह पर पकड़ी गई 350 करोड़ रुपये की हेरोइन, नौ लोग हिरासत में
    Next Article पाकुड़ में नौ एसआई की पोस्टिंग, मुफ्फसिल थाना प्रभारी बने संजीव कुमार झा
    admin

      Related Posts

      विचाराधीन कैदी से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, जेल IG के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची जांच टीम

      November 13, 2026

      जेईई मेन 2026 परीक्षा गड़बड़ी मामला: टीसीएस के तीन आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

      November 13, 2026

      रांची के इंद्रपुरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विचाराधीन कैदी से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, जेल IG के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची जांच टीम
      • जेईई मेन 2026 परीक्षा गड़बड़ी मामला: टीसीएस के तीन आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
      • रांची के इंद्रपुरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
      • एचईसी के भविष्य पर संकट गहराया, कर्मचारियों के बकाया वेतन पर भी संशय
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version