Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 420 अंक से ज्यादा उछला
    Breaking News

    शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 420 अंक से ज्यादा उछला

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 3, 2023Updated:February 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी, अडाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 26 प्रतिशत तक लुढ़का

    नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। अडाणी ग्रुप के शेयरों में आज एक बार फिर दबाव की स्थिति बनी हुई है। इस ग्रुप के सभी शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अच्छी बढ़त बनाकर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ और निफ्टी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    पहले 1 घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईटीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर और इंफोसिस के शेयर 4.76 प्रतिशत से लेकर 2.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर अडाणी इंटरप्राइजेज 26.70 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स, यूपीएल, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और डिवीज लेबोरेट्रीज के शेयर 6.60 प्रतिशत से लेकर 2.68 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,936 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 634 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,302 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 8 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से अच्छी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक आज 417.77 अंक की उछाल के साथ 60,350.01 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच जोरदार खींचतान शुरू हो गई, जिसमें पहले बिकवाली का दबाव ज्यादा बढ़ता नजर आया। जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 60,143.91 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

    शुरुआती आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में लिवाली का जोर बढ़ गया, जिसके कारण सेंसेक्स ने तेजी का रास्ता पकड़ लिया। खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक उछलकर 7,414.18 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद हुई बिकवाली के कारण इसमें मामूली गिरावट भी नजर आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 420.35 अंक की मजबूती के साथ 60,352.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 111.35 अंक की मजबूती के साथ 17,721.75 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही अडाणी ग्रुप के शेयरों की बिकवाली के दबाव की वजह से निफ्टी में गिरावट आनी शुरू हो गई। हालांकि बीच-बीच में खरीदार बाजार को सहारा देने की कोशिश भी करते रहे। इसके बावजूद शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी लुढ़क कर 17,642.75 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

    इसके बाद लिवालों ने खरीदारी का जोर लगाकर इसे 17,728.45 अंक के स्तर तक पहुंचा दिया। लेकिन उसके बाद फिर बिकवाली के दबाव में इस सूचकांक में गिरावट की स्थिति बनती नजर आने लगी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 75.70 अंक की तेजी के साथ 17,686.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने भी मजबूत शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 282.38 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,214.62 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 207.90 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,818.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 224.16 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,932.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 5.90 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,610.40 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल पहुंचेंगे देवघर
    Next Article महिला टी-20 विश्व कप का आगाज 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में
    azad sipahi

      Related Posts

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version