Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बंगाल से अगवा किया गया कारोबारी झारखंड से बरामद, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    बंगाल से अगवा किया गया कारोबारी झारखंड से बरामद, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी से एक बीड़ी व्यापारी काअगवा कर लिया गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर अपहृत व्यापारी को झारखंड के पाकुड़ से बरामद कर लिया। इस घटना में शामिल तीन अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ ही अपहरणकर्ता के वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसके बाद पुलिस गिरफ्तार बदमाशों को पूर्व बर्दवान ले आयी। मंगलवार को तीनों ही गिरफ्तार आरोपियों को बर्दवान जिला अदालत में पेश किया गया। इधर, अपहृत व्यापारी चंदन चट्टोपाध्याय उर्फ वेनी माधव को भी सुरक्षित बरामद कर मेमारी लाया गया है।
    क्या है पूरा मामला
    पुलिस ने बताया कि रविवार को मेमारी इलाके से एक व्यापारी का अपहरण कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व बर्दवान जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में मेमारी थाना की पुलिस को पता चला कि अपहृत व्यक्ति बीड़ी पत्ता के कारोबार से जुड़ा है और मुर्शिदाबाद में कुछ लोगों से लेन-देन कर 9-10 लाख रुपये उधार लिये थे। उन्हीं पैसों को वसूलने के लिए बीती रात कुछ बदमाशों ने स्कॉर्पियो कार में उसका अपहरण कर लिया था। विभिन्न स्रोतों और सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त जानकारी के आधार पर, मेमारी पुलिस स्टेशन और जिला पुलिस की एक टीम तुरंत झारखंड पहुंची और झारखंड के पाकुड़ से अपहृत व्यक्ति को बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया।

    तीनों आरोपी गिरफ्तार
    बताया जाता है कि स्थानीय थाना पुलिस की मदद से उक्त अपराध में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अपराध में शामिल वाहन भी जब्त कर लिया गया। छापेमारी का नेतृत्व सातगछिया पुलिस चौकी के प्रभारी अधिकारी अनुप दे ने किया। उन्होंने बताया कि व्यवसायी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किडनैपर्स के नाम गोकुल उर्फ ​​बकुल शेख, अब्दुल अलीम और सहाबुद्दीन शेख है। बकुल का घर मुर्शिदाबाद के रघुनाथपुर धुलियाना के पश्चिम पाड़ा इलाके में है। बाकी का घर झारखंड के पाकुड़ थाना के मकरासोल इलाके में है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बर्दवान जिला अदालत में पेश किया गया।
    ऐसे हुई कार्रवाई
    मेमारी थाना प्रभारी देवाशीष नाग ने बताया कि व्यवसायी चंदन चट्टोपाध्याय का अपहरण कर उन्हें मुर्शिदाबाद के रास्ते झारखंड के पाकुड़ ले जाया गया था। किडनैपर्स झारखंड नंबर प्लेट लगा स्कॉर्पियो कार में आये थे। अपहृत परिवार से फिरौती के रूप में करीब साठ लाख रुपये की मांग की गयी थी। रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गयी थी। सूचना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच पड़ताल के दौरान अपहरणकर्ताओं की कार की तस्वीर मुर्शिदाबाद के सुती चेक पोस्ट के पास देखी गयी थी। इसके बाद झारखंड के पाकुड़ थाना पुलिस की मदद से तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और व्यवसायी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेईई मेन की परीक्षा 24 जनवरी से, जमशेदपुर में करीब 7000 परीक्षार्थी होंगे शामिल
    Next Article कोयला कारोबारी इजहार अंसारी गिरफ्तार, इडी ने की कार्रवाई
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे

      September 2, 2026

      जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

      September 2, 2026

      झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा

      September 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      • मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version