Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राशि बढ़ाने का लालच देकर आनलाइन 1.33 करोड़ की ठगी, रकम आतंकी समूह के खाते में पहुंचाई
    झारखंड

    राशि बढ़ाने का लालच देकर आनलाइन 1.33 करोड़ की ठगी, रकम आतंकी समूह के खाते में पहुंचाई

    adminBy adminAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची में धुर्वा थाना क्षेत्र के रहने वाले नवीन कुमार वर्मा से 1.33 करोड़ की ठगी का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में नवीन ने सीआईडी के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि नवीन कुमार वर्मा से क्रिप्टो करेंसी बाजार में राशि बढ़ाने के नाम पर 1.33 करोड़ की ठगी कर ली गई है। साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी किए गए रुपये को लेबनान स्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह की संचालित खाते में भेजी गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच सीआईडी की साइबर सेल को सौंप दी है। इसकी पुष्टि साइबर थाना डीएसपी नेहा बाला ने बुधवार की है।

    पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक ट्रेडिंग के दौरान जब उनका फंड एक लाख 47 हजार 68 (यूएस डॉलर) था। उस समय कंपनी के चीफ एनालिस्ट मिस्टर मार्क की ओर से उन्हें यह प्रस्ताव दिया गया कि वह पांच प्रतिशत कमीशन पर तीन दिन का कॉन्ट्रेक्ट उनके साथ करते हैं, तो वह उनकी जमा राशि को काफी अधिक बढ़ा देंगे। इसके बाद नवीन ने मार्क के साथ तीन दिन का कॉन्ट्रेक्ट किया। साथ ही जमा राशि बढ़कर एक लाख 95 हजार 28 यूएस डॉलर हो गयी।

    नवीन ने मार्क को उसका कमीशन भी दिया लेकिन जब वह 52 हजार यूएस डॉलर की निकासी करने गया तब इस राशि की निकासी नहीं हो पाई। तब उन्हें समझ में आ गया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद वह सीधे साइबर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराया। मामला सामने आने के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नवीन ट्रेड पीसीपी क्ववाइन नाम की बेवसाइट के जरिए ट्रेडिंग शुरू की थी। इसमें पहले उसने यूपीआई के जरिए खाते में पैसे ट्रांसफर किए।

    इसके बाद यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) खरीदा। इस तरह उसने 1.33 करोड़ रुपये के 1.42391 लाख क्रिप्टो करेंसी की खरीदारी की। इसके बाद उसे ए-16-जेड कंपनी के एनालिस्ट ने व्हाट्सएप ग्रुप पर बिटकॉइन के भाव घटाने या बढ़ाने को लेकर ऑफर दिया। उसने बताया कि कंपनी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निवेशकों को राशि बढ़ाने के माध्यम से सुझाव देती थी। साथ ही कंपनी ने निवेशकों को वित्तीय हानि पर 50 प्रतिशत नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन भी देती थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में ऊंगली दिखाने पर आपस में उलझे विधायक सुदिव्य और ढुल्लू
    Next Article जम्मू के आधार शिविर से 984 श्रद्धालु अमरनाथ रवाना
    admin

      Related Posts

      झारखंड में JTET को लेकर बड़ी तैयारी, 11 अक्टूबर को परीक्षा प्रस्तावित; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

      September 4, 2026

      बिना टिकट सफर करने वालों पर धनबाद मंडल में रेलवे की कड़ी कार्रवाई, 713 यात्रियों से वसूले गए 6.16 लाख रुपये

      September 4, 2026

      छेड़खानी की शिकायत पर पचंबा थाना में देर रात हंगामा, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

      September 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में JTET को लेकर बड़ी तैयारी, 11 अक्टूबर को परीक्षा प्रस्तावित; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
      • बिना टिकट सफर करने वालों पर धनबाद मंडल में रेलवे की कड़ी कार्रवाई, 713 यात्रियों से वसूले गए 6.16 लाख रुपये
      • छेड़खानी की शिकायत पर पचंबा थाना में देर रात हंगामा, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version