Browsing: झारखंड

झारखंड पर प्रकृति ने अपने सौंदर्य का खजाना जम कर बरसाया है। घने जंगल, खूबसूरत वादियां, जलप्रपात, वन्य प्राणी, खनिज संपदाओं से भरपूर और संस्कृति के धनी इस राज्य में बहुत कुछ है। यही इसकी थाती और धरोहर भी रही है। इन सबको झारखंड के जनजीवन के साथ जोड़ कर देखा जाता है। इन्हीं वन संपदा पर कुछ माफियाओं की कुदृष्टि लग गयी। इसमें अधिकारियों का भी खूब साथ मिला और झारखंडी जनजीवन की परवाह किये बगैर कमाई का खतरनाक खेल चलता रहा। कहते हैं-गाय का भी दूध निकालने से पहले उसे खिलाया-पिलाया जाता है। पुचकारा जाता है। इसके बाद दुहा जाता है, लेकि

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दलालों के चंगुल में फंसी झारखंड की 24 बेटियों को मुक्त करा लिया गया है। चेन्नई से एयर लिफ्ट कर बुधवार सुबह इन्हें रांची लाया गया। सभी लड़कियां पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं। अब इन्हें इनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में अवैध खनन रोकने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में हो रहे अवैध खनन पर रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये जायें। खान एवं भूतत्व विभाग राज्य के विभिन्न अवैध बालू घाटों और पहाड़-चट्टान आदि जगहों पर

झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने का दावा करने वाली झारखंड पुलिस को उग्रवादी संगठन ने अब राजधानी रांची में पहुंच कर पुलिस को चुनौती दी है। शहर के सबसे सुरक्षित और भीड़ वाले इलाके रातू रोड स्थित देवकमल अस्पताल की दीवार पर उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी ने पोस्टर चिपकाया है। यह दीवार राजभवन के ठीक पीछे है। पोस्टर में कोयला कंपनियों से 16 दि

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने बंगला खाली नहीं करनेवाले भाजपा विधायकों को खुला आॅफर दिया है। इरफान ने कहा कि यदि भाजपा विधायकों को मंत्री जैसे बंगले में रहना है, तो वे कांग्रेस पार्टी में आ जायें, उन्हें खूब सजाकर बंगला दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक मंत्रियों के बंगले को खाली ना कर हाइकोर्ट जा रहे हैं, य

पीरटांड थाना क्षेत्र के चिरकीडीहा में खलिहान में आग लगने की वजह बुजुर्ग और नाबालिग की जिंदा जलकर मौत हो गयी, जबकि तीन बच्चे झुलस गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक नाबालिग को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना सोमवार की देर रात आग सेंकने के दौरान घटी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
झोपड़ी में सो रहे थे बच्चे

वसीम बरेलवी का एक शे’र है, उसूलों पर आंच आये तो टकराना जरूरी है, जो अगर जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है। झारखंड में वसीम बरेलवी के इस शे’र को शिद्दत के साथ जी रहा कोई राजनेता नजर आता है, तो वह सरयू राय हैं। चाहे कोई राजनेता हो या आम आदमी। सब के सब मुकदमे से बचना चाहते हैं, पर सरयू राय न सिर्फ खुद पर मुकदमा किये जाने का इंतजार कर रहे हैं, बल्कि ताल ठोक कर अपने विरोधियों को चुनौती देते भी नजर आ रहे हैं। अपने ट्विटर एकाउंट में श्री राय ने कहा है कि झारखंड में अवैध खनन की जांच की मांग से आहत कुछ स्वार्थी तत्व मुझपर मुकदमे की योजना बना रहे हैं। वे

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घर-घर नल से जल उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लायें। राज्य के 54 लाख से अधिक घरों को योजना से जोड़ना है, इसके लिए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करें, जिससे ग्रामीणों को नल से शुद्ध जल उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

झाखंड में ग्राम पंचायतों के चुनाव अगले साल जून के पहले संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार पंचायती राज व्यवस्था को वैकल्पिक तौर पर संचालित करने के लिए रास्ता निकालने में जुट गयी है। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि जब तक पंचायतों के चुनाव नहीं होते, तब तक पंचायती राज व्यवस्था के लिए प्रत्येक पंचायत में समूह या समिति के गठन पर विचार किया जा रहा है

रांची विश्वविद्यालय ने प्राचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए इन सभी की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। नयी नियुक्ति नहीं होने और प्रत्येक माह सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक एवं कर्मियों की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रांची यूनिवर्सि

अगर आज कोई आपसे कहे कि मैं राजनीति में करियर बना रहा हूं, तो आप उसे पागल या सनकी ही कहेंगे। सवाल है कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, टीचिंग, मार्केटिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है, तो राजनीति में क्यों नहीं? यह सच है कि राजनीति में कुछ भी निश्चित नहीं होता, लेकिन यह भी पूरी तरह सही है कि अगर इरादे सच्चे हों, तो बाकी ज्यादातर क्षेत्रों में सिर्फ आप अपने लिए काम करते हैं, जबकि राजनीति में करियर बनाकर आप देश और राज्य की बेहतरी में योगदान दे सकते हैं और