Browsing: झारखंड

झारखंड विधानसभा की दो सीटों के लिए होनेवाले उप चुनाव का प्रचार खत्म हो गया है। दुमका और बेरमो में तीन नवंबर को मतदान होगा। इस उप चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के रुख से एक बात साफ हो गयी है कि झारखंड में राजनीति का चेहरा कुछ और आक्रामक हो गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इन दोनों क्षेत्रों में करीब तीन सप्ताह तक चले चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सियासत का नया रंग देखने को मिला। प्रचार अभियान के दौरान दोनों ही पक्षों ने

दुमका में सीएम हेमंत सोरेन को लेकर यहां के आदिवासियों के बीच गजब की उम्मीदें हैं। दुमका पूरी तरह से आदिवासी बहुल इलाका है। चुनाव प्रचार के क्रम में सीएम जहां-जहां जा रहे हैं, भारी भीड़ उमड़ती है। हेमंत आदिवासियों की आवाज बन कर उभरे हैं। जो आवाज कभी दबा दी जाती थी या कुचल दी जाती थी, अब उसी आवाज पर सरकार फैसले ले रही है। सरना धर्म कोड लागू हो, इसकी सिफारिश का फैसला सीएम को यहींं लेना पड़ा।

चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर चुन-चुन कर प्रहार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने झारखंड के हित की बात भी कही और अपनी सरकार के काम का हिसाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला हमारा और बिजली बांग्लादेश को, यह नहीं होने दिया जायेगा। उनका इशारा गोड्डा में बन रहे अडाणी के बिजली संयंत्र की ओर था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ दुमका थाना में जिला कांग्रेस कमिटी ने मामला दर्ज कराया है। सरकार पलटने और तीन माह में भाजपा की सरकार बनने संबंधी बयान के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया गया है। दीपक प्रकाश ने अपने बयान में तीन महीने के अंदर सरकार के गिर जाने का दावा किया था। शनिवार को दुमका जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने

दुमका। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा है कि जनता काम के आधार पर वोट देती है, ना कि परिवार के आधार पर। बीजेपी के नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी पर गुरुजी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुजी ने कहा है कि बीजपी के नेता सिर्फ राजनीति करने के लिए अटपटा बयान दे रहे हंै। इस तरह के बयानों से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।

चंद्रपुरा। एनडीए के प्रतिनिधियों द्वारा आवाज उठाने पर हेमंत सरकार सरना कोड को लेकर सजग हुई है। राज्य सरकार अब तक पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पिछले दस महीने में राज्य सरकार किसी भी मामले पर केंद्र सरकार से बात नहीं की। इस उपचुनाव के परिणाम के बाद सरकार गिरे या नहीं, लेकिन सरकार का मनोबल गिरना तय है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले आरक्षण का जिन्न प्रकट हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण देने की वकालत कर जिस राजनीतिक ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल किया है, वह उन्हें चुनावी लाभ तो दिला सकता है, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम बेहद खतरनाक हो सकते हैं। भारत में, खास कर हिंदी पट्टी के राज्यों में आर

झारखंड के आदिवासियों के हित में बड़े फैसले लेने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को एक और बड़ा फैसला लिया। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि राज्य सरकार सरना कोड को लागू करने की सिफारिश केंद्र सरकार से करेगी। इसके लिए राज्य स्थापना दिवस के पहले विशेष सत्र बुलाकर इसे विधानसभा में पारित करेगी और केंद्र को अपनी अनुशंसा भेज देगी।

जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान माओवादियों ने आइइडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें तीन जवान घायल हो गये। इनको बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है।
एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि

भाजपा ने सुखदेव भगत को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश के बाद शुक्रवार को इस बाबत सूचना सार्वजनिक की गयी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि पार्टी ने उनके निष्कासन के संबंध में गुरुवार को पत्र जारी कर दिया था।

यह भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू की धरती है। बोकारो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कर्म भूमि है। बेरमो मजदूरों के दिग्गज नेता पंडित विंदेश्वर दुबे और राजेंद्र बाबू जैसे लोगों के जीवन संघर्ष की धरती रही है। यहां महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह की बड़े अंतर से जीत होगी। यह बातें मांडर विधायक तथा पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहीं।