छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला पथ के खेन्द्रा गांव में हाईवा की चपेट में आने से रीता देवी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर हाईवा चालक की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। खेन्द्रा पंचायत के मुखिया वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रीता की शादी चैनपुर के नेउरा खुरा गांव के मणि परहिया से हुई थी।
Browsing: झारखंड
गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वाहन मालिकों की दु:ख, दर्द व परेशानी को समझने और लॉक डाउन अवधि का रोड टैक्स माफ करने का आग्रह किया है। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया है कि वाहन मालिक एक ओर ऋण भुगतान तो दूसरी ओर रोड टैक्स भुगतान के दोहरे दायित्व के कारण अपने भविष्य को लेकर मानसिक तनाव में जीने को विवश हैं।
जमशेदपुर की बिजली की समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने बिजली विभाग के…
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खुदिया नदी के ऊपर बने बरवापूर्व पुल से एक कार करीब 35 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे की है। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो साल का एक बच्चा शामिल है।
अमरेंद्र कुमार, झारखंड में पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 4 रुपए महंगा हो सकता है, क्योंकि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाने वाली है। इससे संबंधित प्रस्ताव को वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
गैंगस्टर अमन साव के बड़कागाव थाना हाजत से फरार होने के मामले का अनुसंधान अब सीआइडी करेगी। सरकार ने पहले सीआइडी जांच का आदेश दिया था। अब निर्णय लिया गया है कि यह मामला गंभीर है। इसमें जिला पुलिस पर भगाने का आरोप है। लिहाजा अनुसंधान ही सीआइडी को सौंप दिया गया है।
रांची। हेमंत सोरेन सरकार अब झारखंड को पलायन के अभिशाप से मुक्ति दिलाने में जुट गयी है। झारखंड के हर हाथ को यहीं काम दिलाने के प्रयास शुरू हो गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अफसरों ने इसके लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। विभिन्न राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को झारखंड में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अधिनियम बनाया जा रहा है।
आज से ठीक दो महीने पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग की शुरुआत करते हुए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, पूरा देश उनके साथ खड़ा था। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से अरुणाचल प्रदेश तक हर राज्य की सरकारोें ने तमाम राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को किनारे रख कर इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए एकजुटता दिखायी और इस कारण आज भारत इस जंग में जीत के मुहाने पर खड़ा है।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान पर पलटवार किया…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं पर पर्दा…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर निजी स्कूलों की फीस माफी के…
