झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी आलोक कुमार का निधन हो गया है। वे 51 वर्ष के थे। आइपीएस आलोक कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार की देर रात उनका निधन हो गया। आलोक हाल में ही अपना इलाज करवा कर ताइवान से रांची लौटे थे। आइपीएस आलोक की छवि एक ईमानदार अफसर की थी। वे झारखंड के खूंटी और गढ़वा के एसपी रह चुके थे।
Browsing: रांची
राज्य सरकार ने बहुचर्चित कंबल घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को पीइ दर्ज करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। कंबल खरीदने में हुई अनियमितता के मामले में झारक्राफ्ट की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रेणु गोपीनाथ पणिकर, उप महाप्रबंधक मोहम्मद नसीम अख्तर और मुख्य वित्त पदाधिकारी अशोक ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। झारक्राफ्ट द्वारा कंब
प्राचीन शिव मंदिर ठाकुर शकरपुर नयी दिल्ली में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ करन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन सिंह मौजूद रहे। अधिवेशन में समाज को एकजुट करने एवं अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
धूर्त दुश्मनों से घिरे भारत के लिए राफेल विमान उस अक्षय कवच की तरह है, जिसे द्वापर युग में सूर्य ने कर्ण को और त्रेता युग में भगवान राम को गुरु विश्वामित्र ने दिया था। जैसे उस कवच पर किसी भी हथियार का प्रभाव नहीं पड़ता था, ठीक उसी तरह फ्रांस में बने राफेल लड़ाकू विमान को दुनिया की कोई भी आंख न देख सकती है और न मार सकती है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं से हुए अवगत, समाधान का दिलाया भरोसा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता प्लाज्मा…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य के डीजीपी एमवी राव ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कड़ा रूख अपनाया…
स्वस्थ हो चुके लोगों के प्लाज्मा का इस्तेमाल कर अन्य संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जायेगा अन्य मेडिकल कॉलेजों…
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृृद्धि के क्रम के बीच मंगलवार को राहत मिली है। आज डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले सावर्जनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमतों में वृद्धि की थी, जबकि पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक को बर्खास्त करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि हरीश पाठक ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में बरहेट के संथाली इरकोण रोड निवासी एक लड़की के साथ गाली-गलौज की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट परिसर निवासी लड़के की मां को गालियां दी तथा उनके पति और बेटे को दौड़ा कर गोली मारने जैसी धमकियां दी।
दिसंबर में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जब झारखंड में नयी सरकार ने कामकाज संभाला था, तभी कहा गया था कि राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कई अवसरों पर कहा था कि राज्य का खजाना खाली है और आनेवाले दिनों में कई कड़े फैसले लिये जा सकते हैं। ऐसा हुआ भी और हेमंत सरकार ने फिजूलखर्ची पर सख्ती से रोक लगायी और सरकार की
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड जांच में तेजी लायी गयी है। यही वजह है कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में प्रतिदिन पूरे राज्य में आठ से नौ हजार कोविड जांच की जा रही है। जैसे-जैसे जांच में वृद्धि होगी, निश्चित रूप से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी।
