कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन और आर्थिक मंदी के निराशाजनक दौर में यदि कोई सकारात्मक सूचना आती है, तो आम लोगों को थोड़ी देर के लिए ही सही, खुशी जरूर मिलती है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के लिए तीन अच्छी खबरें आयीं और इसने आम लोगों में निराशा की जगह उम्मीद की किरण दिखायी है। इन सकारात्मक खबरों से साबित हो जाता है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार लॉकडाउन के दौरान कामकाज के प्रति कितनी गंभीर है और योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए कितना काम हो रहा है।
Browsing: रांची
रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। कुछ दिन पूर्व ही वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे। उसके बाद उन्होंने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। मंगलवार को उन्होंने जांच के लिए सैंपल दिया था। सैंपल जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के उन नौ लाख किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है, जो प्रधानमंत्री किसान योजना पोर्टल में निबंधित नहीं हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में राज्य में धान उत्पादन एवं बाजार अभिगम्यता और सुलभता के लिए ‘सहायता’ नामक प्रस्तावित नयी योजना एवं बाजार समिति के प्रस्ताव की समीक्षा के दौरा
झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स ने सप्ताह में तीन दिन दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। यह घोषणा चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत के दौरान की। फैसले के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जरूरी सेवाओं को छोड़ कर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है और
झामुमो के रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला समिति के पदाधिकारियों ने नामकुम प्रखंड मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान लॉकडाउन में पदाधिकारियों की ओर से किये गये सराहनीय कार्यों की समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गयी और प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में जनता दरबार ल
कोरोना के खिलाफ जंग और चार महीने के लॉकडाउन के दौरान कई बातें हुईं, बहसें हुईं, आरोप-प्रत्यारोप भी खूब लगे और काम भी हुए। लेकिन इस तमाम कोलाहल के बीच हमारे समाज का एक तबका चर्चा से गायब रहा, जो सीधे हमारे भविष्य से जुड़ा है। कोरोना संकट के इस दौर में कभी किसी ने बच्चों की बात नहीं की, उनके बारे में नहीं सोचा। लॉकडाउन के शुरुआती दौर में देश के सामने कई ऐसी तस्वीरें आयीं, जिन्हें देख कर लोगों की आंखें भर आ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण ही आवागमन पर रोक लगायी गयी है। इसे दोबारा कब शुरू किया जायेगा, इस पर जल्द ही कैबिनेट में फैसला लिया जायेगा। सोमवार को झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना जांच की संख्या बढ़ायी है। इसलिए संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आवागमन शुरू होने के बाद से
सफायर इंटरनेशनल स्कूल की सातवीं के छात्र विनय महतो की हत्या मामले में जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजे बोर्ड) द्वारा दो नाबालिगों की रिहाई का आदेश निरस्त हो गया है। पोस्को के विशेष न्यायाधीश केएम प्रसाद की कोर्ट ने सोमवार को मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा जेजे बोर्ड के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर फैसला सुनाया।
जमशेदपुर समेत तीन जिलों में ब्राऊन शूगर की तस्करी में सरगना डॉली परवीन को रविवार को सरायकेला के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया। आदित्यपुर थाने में तस्करी समेत कुल नौ मामलों में वांछित डॉली की तलाश लगातार जारी थी। इसी बीच एसपी मो अर्शी को गुप्त सूचना मिली कि डॉली अपने घर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा जारी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश की सामरिक सुरक्षा और भारत-चीन सीमा पर उत्पन्न परिस्थिति एवं हालात को लेकर केंद्र सरकार को पारदर्शी तरीके से अ
झारखंड में कोरोना संक्रमण ने खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है। राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए कई तरह के उपाय भी किये जा रहे हैं। इन्हीं उपायों के तहत 31 जुलाई तक कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन लागू रखने और बाहर से आनेवाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए 14 दिन के होम क्वारेंटाइन समेत
