Browsing: रांची

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के निकट पुलिस ने मंगलवार की सुबह विस्फोटकों से लदा एक ट्रक जब्त किया। इसमें करीब सात टन विस्फोटक थे। ट्रक को कवर करते हुए एक स्कॉर्पियो चल रही थी, जो भाग गयी। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को किसी तरह का कागजात नहीं दिखाया है।

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। राजनीति मेें युवा मोर्चा अहम भूमिका निभा रहा है। युवा देश की तकदीर और तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। मंगलवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के पदभार ग्रहण समारोह में ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। श्री प्रकाश ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और अधिक से

वैश्विक महामारी कोरोना का संकट झारखंड में गहराने लगा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गयी है और हर तबके के लोग इस खतरनाक संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। यह राज्य के लिए खतरे की घंटी है। इस बीमारी से ठीक होनेवाले लोगों की संख्या काफी है, लेकिन जिस रफ्तार से संक्रमण फैल रहा है, स्थिति भयावह होती चली जा रही है। झारखंड में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है, लेकिन लोगों की लापरवाही और कोरोना के खतरे के प्रति असंवेदनशीलता ने इसे निष्प्रभावी बना दिया है। अस्पतालों के बेड भर चुके हैं और राजधानी रांची

रामगढ़ की पलक सिंह ने इंटर की परीक्षा में 98.5 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। पलक सिंह ने दिल्ली के आरके पुरम डीपीएस स्कूल में 98.5 प्रतिशत लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया है। पलक ने पूरी दिल्ली में टॉप फाइव पर पहुंचकर कीर्तिमान हासिल किया है।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि चाईबासा के एक ही इलाके में एक दिन के अंतराल में दो उग्रवादी घटनाओं का होना बताता है कि झारखंड में नक्सलियों की जड़ें फिर मजबूत हो रही हैं। जब एक दिन पूर्व ही वहां बड़ी नक्सली वारदात हुई है तो फिर उस इलाके में दूसरी घटना का होना कई सवाल पैदा करता है। आखिर राज्य की सुरक्षा ए

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि उसका कुनबा लगातार बिखर रहा है। दिसंबर 2018 में जिन तीन राज्यों की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई थी, उनमें से मध्यप्रदेश उसके हाथ से निकल चुका है और राजस्थान में स्थिति डावांडोल है। आखिर कांग्रेस क्यों अपने कुनबे को संभाल नहीं पा रहा है।

राज्य में कोरोना संकट गहरा गया है। रविवार को सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 31 हो चुकी है। इसके बाद राज्य में खलबली मच गयी है। राज्य सरकार ने बिहार और बंगाल समेत सभी राज्यों से लगनेवाली सीमाएं सील कर दी हैं। बाहर से किसी को भी राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

आदिवासी समाज अपनी विशिष्ट संस्कृति, रीति-रिवाज, वेश भूषा और कर्मठता के लिए पहचाना जाता है। विकट से विकट परिस्थिति में भी आदिवासी समाज ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपनी भूमिका निभायी है। इस समाज के अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है। रविवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड की जनसंवाद रैली को संबोधित

सरायकेला। सरायकेला-खरसावा ंके नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायजमा गांव में 23 मई को मंगल सिंह और उसकी पत्नी की हत्या में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी मो अर्शी ने बताया कि 23 मई की रात को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के लोगों ने मंगल सिंह और उसकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी।

आधुनिक राजनीति को वैसे अवसरवादिता का पर्याय माना जाता है, लेकिन कभी-कभी यह अवसरवादिता इतनी महंगी पड़ जाती है कि लोगों की हस्ती भी इसमें गायब हो जाती है। झारखंड में चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने का लंबा इतिहास रहा है और कई लोग ऐसे भी हुए, जिन्हें इसका लाभ मिला, लेकिन दूसरी तरफ कई ऐसे नेता भी हैं, जो चुनाव हारने के साथ ही सार्वजनिक जीवन से गायब ही हो गये। सुखदेव भगत, मनोज यादव और राधाकृष्ण किशोर ऐसे ही नेता हैं।