Browsing: रांची

झारखंड के लिए राहत की खबर है। राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। बता दें कि आज ही सिविल सर्जन वीबी प्रसाद के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की टीम सीएम आवास पहुंची थी। डॉक्टरों की टीम ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन समेत पूरे परिवार का स्वाब सैंपल जांच के लिए लिया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होम क्वारेंटाइन में होने के बावजूद पूरे राज्य पर नजर रख रहे हैं। राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झामुमो विधायक मथुरा महतो के कोरोना संक्रमित होने के बाद बुधवार से होम क्वारेंटाइन में गये मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिन भर अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और अपडेट लिया

आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त संकल्प ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत की पहचान है। यह अंत्योदय से सर्वोदय का अभियान है जिसमें गांव, गरीब, किसान की मजबूती के साथ मजबूत समर्थ और स्वाभिमानी भारत बनाने का संकल्प है। शुक्रवार को आॅनलाइन प्रेसवार्ता में ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अपने अधिकारों की बात तो खूब करती है पर अपने

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में 31 जुलाई तक किसी भी स्कूल-कॉलेज में नामांकन नहीं लेने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किसी भी काम के लिए छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारियों के आने पर भी पाबंदी लगा दी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को इस बाबत पत्र लिख कर निर्देश दिया है। केंद्र सरकार के आदे

झारखंड एकेडेमिक काउंसिल ने 10वीं, जिसे आम बोलचाल में मैट्रिक कहा जाता है, का परिणाम जारी कर दिया है और साथ ही इस परीक्षा के टॉपरों की सूची भी जारी कर दी है। इस परिणाम से एक बात साफ तौर पर नजर आती है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। प्रतिभा को चमकने के लिए न तो बड़े स्कूलों की जरूरत है और न ही अच्छी लाइब्रेरी की। उसे बस केवल अवसर चाहिए और उस अवसर को पहचान कर प्रतिभा को तराशनेवाला। इस बार की टॉपर सूची में कुल 34 विद्यार्थियों ने जगह बनायी है, जिनमें विश्व प्रसिद्ध नेतरहाट स्कूल के दर्जन भर

ी। राज्य के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय ने अपनी बहू रेखा मिश्रा द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के बाद अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनकी पत्नी पूनम पांडेय और पुत्र शुभांकन ने भी अग्रिम जमानत याचिका दी है। इस पर अपर न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। मामले में अदालत ने केस डायरी की मांग की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्वारेंटाइन रहते हुए कामकाज निबटाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सक्रियता बनाये रखी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी शिकायतों को वे अलग-अलग सोशल मीडिया के जरिये उन तक पहुंचा सकते हैं। सीएम ने विभिन्न जिलों से मिली शिकायतों को संबंधित उपायुक्तों को भेजा और कार्रवाई कर सूचित करने को कहा

राज्य में कोरोना संक्रमण के फैलने का डर अब दिखने लगा है। गुरुवार को राज्य सरकार के प्रोजेक्ट भवन और नेपाल हाउस स्थित सचिवालयों में सन्नाटा पसरा रहा। दोनों जगह बहुत कम संख्या में अधिकारी और कर्मचारी आये। गुरुवार को दोपहर तक कोई मंत्री भी नहीं पहुंचा। दोपहर बाद मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव अपने दफ्तर आये।

राज्य में मैट्रिक का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इस बार 75.01 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। बेहतर परीक्षा परिणाम में कोडरमा पहले, रांची दूसरे और पलामू तीसरे स्थान पर रहा। पास छात्रों की संख्या एक लाख 37 हजार तीन है, जबकि एक लाख 51 हजार 925 छात्राओं ने बाजी मारी है। रिजल्ट जैक की वेबसाइट अपलोड कर दिया गया है।

झारखंड में कोरोना का संक्रमण खतरनाक रूप से बढ़ रहा है और अब यह खूबसूरत प्रदेश इस खतरनाक वायरस के चंगुल में बुरी तरह जकड़ता नजर आ रहा है। पिछले साढ़े तीन महीने की कवायद लोगों की लापरवाही के कारण विफल होती दिख रही है। सरकार, मुख्यमंत्री, प्रशासन और चिकित्सकों-विशेषज्ञों की बार-बार की चेतावनी के बावजूद झारखंड के लोग अब

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स examresults.net पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं