Browsing: रांची

झारखंड सरकार के एक फैसले का असर अब लोकायुक्त पर भी पड़ेगा। सरकार ने यह आदेश जारी किया है कि एसीबी उसी मामले की जांच करेगी या पीइ दर्ज करेगी, जिसमें सरकार से अनुमति मिली हो। अब लोकायुक्त अगर किसी भी मामले की जांच का आदेश देंगे, तो वह जांच नहीं होगी। उसे भी सरकार को अनुमति के लिए भेज दिया जायेगा

झारखंड में लॉकडाउन की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को इस बाबत आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की हालत को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि में विस्तार ज

।गिरिडीह के मुफस्सिल थाना इलाके के टिकोडीह-चुंजका के समीप अवस्थित ब्रह्मडीहा ओपनकास्ट माइंस (केस्ट्रोन माइिनंग) में रखे कोयले के स्टॉक से दो हजार टन कोयला गायब हो गया है। दरअसल, पांच वर्ष पूर्व सीबीआइ कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले की जांच कर रही थी। उसी दौरान स्टॉक का ब्यौरा लेते हुए इस कोयले को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था।

। झारखंड सरकार लोगों को दिसंबर तक मुफ्त खाद्यान्न देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को इस बारे में केंद्रीय उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत खाद्यान्न एवं दाल /चना उपलब्ध कराने का आ

केंद्र सरकार की गलत नीतियों और पेट्रोल तथा डीजल के मूल्य में की गयी वृद्धि के विरोध में झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में गुरुवार को केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। मौके पर मुश्ताक आलम ने कहा कि कोरो

संताल विद्रोह (हूल आंदोलन) के नायक सिदो-कान्हू के वंशजों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वे अपने संबंधी रामेश्वर मुर्मू की हत्या की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ हूल दिवस के पहले ही संथाल परगना की राजनीति गरमा गयी है। साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के भोगनाडीह स्थित शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा के सा

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश भर के धर्म स्थल 25 मार्च से ही बंद हैं। इतना ही नहीं, तमाम धार्मिक आयोजनों पर केंद्र सरकार ने रोक लगा रखी है। झारखंड सरकार ने केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य के धार्मिक स्थलों को बंद कर रखा है। पिछले तीन महीने से राज्य में कोई बड़ा धार्मिक आयोजन भी नहीं हुआ है। सरहुल, चैत्र नवरात्र, रामनवमी, ईद और रथयात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन इस साल नहीं हुए और लाखों लोगों की आमदनी का बड़ा स्रोत सूख गया। इसके बावजूद लोगों ने कहीं कोई विरोध नहीं किया। लेकिन गोड्डा के सांसद को सबसे बड़ी तकलीफ देवघर के बाबा मंदिर के बंद रहने के कारण है। उन्होंने इस विश्वप्रसिद्ध

झारखंड सरकार ने निजी स्कूलों में पढ़नेवाले छात्रों के अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। स्कूल फीस को लेकर बढ़ रहे बवाल का पटाक्षेप सरकार ने कर दिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए स्कूल फीस में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जायेगी। वहीं स्कूल खुलने तक अभिभावकों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही देना होगा। पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने कोरोना के प्रकोप को

पार्किंग ठेका मैनेजमेंट में मंत्री आलमगीर आलम का नाम आने और इसका आॅडियो वायरल होने के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मंत्री से इस्तीफे की मांग कर डाली है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि यदि मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वह उन्हें पद से हटा दें। पार्टी ने पूरे मामले की सीबीआइ जांच की भी मांग की है। वहीं, मंत्री आलमगीर आलम ने इसे उन्हें फंसाने के लिए भाजपा की साजिश बताया है। उ

झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने शूटर अमन साव ने अपनी नयी तस्वीर जारी कर कोयलांचल में सनसनी फैला दी है। इस तस्वीर में उसके एक हाथ में नाइन एमएम पिस्टल है, तो दूसरे हाथ में नोटों का बंडल। सामने एक टेबुल है, जिस पर दो-दो हजार और पांच-पांच सौ के नोटों की कई गड्डियां दिखायी दे रही हैं। अमन साव एक तरह से पुलिस को खु