बोकारो की तेलो बस्ती में ही गुरुवार को मिला नया मरीज आजाद सिपाही टीम रांची/बोकारो। बुधवार को एक ही दिन में…
Browsing: रांची
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना के मरीज काफी विलंब से मिले हैं। कोरोना एक आपदा है। यह कल क्या रूप लेगा, कितना भयावह होगा। कितना खतरनाक होगा या फिर खत्म हो जायेगा, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जहां तक लॉकडाउन का सवाल है, तो कोरोना के प्रभाव को देखते हुए समय के अनुरूप ही इस पर फैसला होगा कि लॉकडाउन को खोला जाये या फिर कंटीन्यू किया जाये।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दवाइयों और मास्क के निर्यात के लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा, बिग बॉस मोदी जी, झारखंड को लग्जरी बजट दीजिए। तभी यहां की गरीब जनता कोरोना वायरस से जंग लड़ पायेगी। थाली और ताली बजाने से कोरोना वायरस नहीं भागने वाला है।
रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज फिर से मिले है. इस बार बोकारो के चंद्रपुरा इलाके में…
बिग बॉस मोदी जी झारखंड को लग्जरी बजट दीजिए। तभी यहां की गरीब जनता कोरोना वायरस की जंग लड़ पायेगी। थाली और ताली बजाने से कोरोना वायरस नहीं भागने वाला है। यह बात गुरुवार की शाम रामगढ़ में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही। उन्होंने प्रधानमंत्री की आयात और निर्यात पॉलिसी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड जैसे पिछड़े प्रदेश को भारी मात्रा में दवाइयां, पीपीइ, जांच किट, स्टिक व अन्य स्वास्थ्य उपकरण की जरूरत है।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना संकट…
कोरोना महामारी की जंग को जीतने को लेकर सरकार संकल्पित नजर आ रही है। राज्य में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोये, इसे लेकर हेमंत सरकार प्रतिबद्ध है। बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से अप्रैल का शत प्रतिशत एवं मई का 78 प्रतिशत अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं नन पीडीएस के तहत 1.12 लाख तक अनाज उपलब्ध कराया गया है। दाल-भात की विभिन्न योजनाओं में अब तक 17,92,356 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संकट में डॉक्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। डॉक्टरों का सुझाव, इस महायुद्ध में बड़ी भूमिका निभायेगा। सरकार ने संक्रमण के इस दौर में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर लिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों में हम कुछ पीछे हैं। लेकिन हमें मिलकर तय करना है कि कैसे सीमित संसाधनों से बेहतर परिणाम दें।
विस चुनाव में एक पार्टी के लिए काम करने का लगा आरोप, अब कदमा के थानेदार अजय शर्मा रांची। झारखंड…
झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज शाम तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश…
राँची:- झारखंड में एक साथ 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हाहाकार मच गया है। राज्य में बुधवार देर रात…
