रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन का जोश बढ़ा दिया है। सभी एग्जिट पोल्स…
Browsing: रांची
रांची। आक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड में शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए मामले के छह आरोपियों…
रांची। बूटी बस्ती में बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद जलाकर उसकी हत्या करने के मामले में सीबीआइ…
गढ़वा के सरकारी आवासीय स्कूल की बच्ची के मां बनने का मामला
खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद मुख्यालय में हड़कंप
रांची। माओवादियों के शीर्ष कमांडर रामन्ना की मौत हो गयी है। माओवादियों के प्रवक्ता विकल्प ने इसकी पुष्टि की है।…
रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि 20 दिसंबर को पांचवें चरण के साथ ही मतदान प्रक्रिया…
23 को चुनावी नतीजे से पता चलेगा-किसकी अपील ने जीता जनता का दिल
जनगणना 2021 की तैयारियां शुरू, सीएस ने की बैठक
हेमंत को उनके गढ़ में घेरने के लिए संथाल शिफ्ट हुई भाजपा
झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव में संथाल में किसकी गोटी होगी लाल, यह लाख टके का सवाल बनकर उभरा है। यह सवाल इसलिए, क्योंकि भाजपा में इस चुनाव में बहुत उलटफेर हुए हैं और झामुमो और कांग्रेस ने भी भाजपा की संथाल में सघन घेराबंदी को देखते हुए अपनी रणनीति बदल दी है। झाविमो संथाल मेें सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और आजसू ने अपने पाले में झामुमो के टिकट पर पाकुड़ से विधायक रहे अकील अख्तर को लाकर पाकुड़ सीट पर कब्जा जमाने की कोशिश की है। अकील के अलावा आजसू ने स्टेफी टेरेसा मुर्मू पर भी भरोसा जताया है। जाहिर है कि आजसू संथाल में अपने पैर जमाने में पूरी तरह जुटी हुई है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा और झामुमो के बीच यहां कांटे की टक्कर हुई थी और मुकाबला लगभग बराबरी का रहा था। इस बार बदले समीकरणों में चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों और दलों के समक्ष चुनौती खड़ी हो गयी है। इन सीटों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। संथाल की 16 विधानसभा सीटों पर विभिन्न दलों के उम्मीदवारों और उनकी चुनौतियोें पर प्रकाश डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।
