Browsing: Jharkhand Top News

कृषि मंत्री बादल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 79 हजार किसान जल्द ही कर्जमुक्त हो जायेंगे। उनके करीब 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। सरकार ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस माह के अंत तक अनुमोदित कर अगले माह सभी किसानों के कर्ज माफ कर दिये जायेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसलिए पार्टी भाजपा पर अनाप-शनाप आरोप लगा रही है। श्री प्र

मध्यप्रदेश में तख्ता पलटे जाने के बाद सतर्क देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ने राजस्थान की सत्ता तो किसी तरह बचा ली है, लेकिन उसकी अंदरूनी हालत ठीक नहीं है। खास कर झारखंड में इसके अंदरखाने में जो हालात पैदा हो गये हैं, उससे राजनीतिक हलकों में यह आशंका व्यक्त की जाने लगी है कि यदि इस पर तत्काल रोक नहीं लगायी गयी, तो यह बड़ा होकर फूट भी सकता है। पहली बार झारखंड में पूर्ण बहुमत की गैर-भाजपा सरका

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर जिला के देवघर प्रखंड स्थित मसनजोरा ग्राम पंचायत के मथुरापुर ग्राम में मनरेगा योजनाओं में बरती गयी अनियमितता की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को पीइ दर्ज करने की अनुमति देते हुए जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

झारखंड में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को चार और संक्रमितों की मौत के साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या 37 तक पहुंच गयी है। उधर राज्य में संक्रमितों के इलाज के लिए बनाये गये अस्पतालों में बेड भर गये हैं। इसलिए अब सामान्य हालत वाले संक्रमितों का इलाज घरों में ही करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने मरीजों

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के निकट पुलिस ने मंगलवार की सुबह विस्फोटकों से लदा एक ट्रक जब्त किया। इसमें करीब सात टन विस्फोटक थे। ट्रक को कवर करते हुए एक स्कॉर्पियो चल रही थी, जो भाग गयी। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने पुलिस को किसी तरह का कागजात नहीं दिखाया है।

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। राजनीति मेें युवा मोर्चा अहम भूमिका निभा रहा है। युवा देश की तकदीर और तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। मंगलवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के पदभार ग्रहण समारोह में ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। श्री प्रकाश ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और अधिक से

वैश्विक महामारी कोरोना का संकट झारखंड में गहराने लगा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गयी है और हर तबके के लोग इस खतरनाक संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। यह राज्य के लिए खतरे की घंटी है। इस बीमारी से ठीक होनेवाले लोगों की संख्या काफी है, लेकिन जिस रफ्तार से संक्रमण फैल रहा है, स्थिति भयावह होती चली जा रही है। झारखंड में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है, लेकिन लोगों की लापरवाही और कोरोना के खतरे के प्रति असंवेदनशीलता ने इसे निष्प्रभावी बना दिया है। अस्पतालों के बेड भर चुके हैं और राजधानी रांची

रामगढ़ की पलक सिंह ने इंटर की परीक्षा में 98.5 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। पलक सिंह ने दिल्ली के आरके पुरम डीपीएस स्कूल में 98.5 प्रतिशत लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया है। पलक ने पूरी दिल्ली में टॉप फाइव पर पहुंचकर कीर्तिमान हासिल किया है।

आम्रपाली कोल परियोजना में कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी समर्थक अर्जुन गंझू को टंडवा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। चतरा एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर टंडवा पुलिस की टीम ने उसे हुंबी गांव से गिरफ्तार किया।