पूर्व आइपीएस अमिताभ चौधरी को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले दो साल तक का होगा। यह पद 28 सितंबर से खाली था। 27 सितंबर को सुधीर त्रिपाठी ने उम्र सीमा पूरी होने पर पद छोड़ दिया था। अमिताभ चौधरी ने बुधवार को पदभार संभाल लिया।
Browsing: राजनीति
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने चंद्रपुरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके साथ विधायक बिरंची नारायण भी थे। बाबूलाल ने कहा कि झारखंड निर्माण का आंदोलन शिबू सोरेन से पहले जयपाल सिंह ने शुरू की थी, हालांकि कांग्रेस ने उनको मिला लिया। इस कारण राज्य का निर्माण नहीं हो पाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा ने बेरमो अनुप सिंह के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पेटरवार प्रखंड के मायापुर, चाटुगढ़ा, बूढ़ी सराय, करमाली टोला, ऊपर टोला, जोजोटांड़ तथा जरीडीह प्रखंड के गंगजोरी, भास्की आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी अनुप के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।
…दुमका और बेरमो में तीन नवंबर को होनेवाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान बयानों के तीर खूब चल रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस अभियान के दौरान अब झामुमो और कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगा कर चुनावी माहौल के तापमान को बेहद गरम कर दि
बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत और 25 से…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका उप चुनाव के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उन्होंने ताबड़तोड़ सभाएं कर एक तरफ जहां अपनी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को गिनाया, वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के विकास के रास्ते में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार विकास को गति दे रही है, लेकिन केंद्र सरकार बैंक खातों से सीधे पैसा निकाल कर अपने खाते में जमा कर रही है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
बेरमो उपचुनाव में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल ने पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मंडल अंतर्गत पिछरी सहित विभिन्न टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। उन्होंने पिछरी बुटनाडीह, डहुआ, कॉलोनी, तुरी कुल्ही, विध्यापुरी मुहल्ला, रोहनियाडीह, जामतांड और मंदिर चौक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। वही रोहनियाडीह में करीब एक दर्जन युवकों ने पार्टी में आस्था व्यक्त किया।
बेरमो विधानसभा उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी के रूप में उतरे पूर्व लालचंद महतो ने विभिन्न क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व मंत्री श्री महतो ने चलकरी कॉलोनी, भइयां पट्टी, न्यू कश्मीर कॉलोनी, महावीर स्थान, कुरपनियां, घुटियाटांड, करगली आदि स्थानों पर पहुंचकर क्षेत्र की जनता से सीधा जनसंवाद किया। यहां पूर्व मंत्री श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा के शासन में युवा बेरोजगारी एवं बेकारी की समस्या से काफी परेशान हैं।
बिहार विधानसभा के चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव-राबड़ी देवी के खिलाफ जो टिप्पणी की है, उसे राजनीतिक हलकों में आश्चर्य से देखा जा रहा है। नीतीश कुमार देश के एक गंभीर राजनेता माने जाते हैं और उन्हें राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है। नीतीश कुमार आम तौर पर अपने विरोधियों के लिए सस्ती टिप्पणी नहीं करते हैं। लेकिन
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री किरण…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानून का विरोध करते हुए एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला…
