। संसद से पारित कृषि विधेयक कानून को किसान विरोधी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लेकर राजभवन तक निकाला गया। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कांग्रेसी हाथों में तख्ती भी लिये हुए थे। इसमें लिखा था- तुम जमीन पर जुल्म लिखो, हम आसमां पर इंकलाब लिखेंगे…। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, सांसद धी
Browsing: राजनीति
झामुमो और कांग्रेस ने चुनाव पूर्व अपने मेनिफेस्टो में कहा था कि वे किसान ऋण माफी योजना की घोषणा करेंगे। किसानों के हित की बातें करनेवाले कांग्रेसियों को बताना चाहिए कि उनका वादा कहां गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों का नहीं, दलालों और बिचौलियों का साथ दे रही है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। ये बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने बीते चुनाव के समय लाये गये मेनिफेस्टो में कहा था कि मंडी समाप्त करेंगे। केंद्र
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। कुल 243 सीटों में से जदयू सबसे ज्यादा 104 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोजपा 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
भारत में राजनीति भी अजीब फंडा है। यहां कौन नेता किस कारण से कब किस दल को छोड़ेगा या कब किसमें शामिल हो जायेगा, इसकी भविष्यवाणी बेहद कठिन है। शायद इसलिए व्यक्तिगत आकांक्षाओं और अपना राजनीतिक उद्देश्य पूरा करने के लिए नेताओं का दलबदल करना सुर्खियों में नहीं आता। आम लोग भी इस खेल को समझने लगे हैं। इसके बावजूद कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिनका दल बदलना राजनीति के मैदान में कम से कम हलचल तो जरूर पैदा करता है, हालांकि इस बदलाव के का
। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह रविवार को रांची पहुंचे। वह सोमवार को कृषि बिल के खिलाफ होनेवाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। इधर, रविवार को उन्होंने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों से कामकाज का फीडबैक लिया। वहीं दूसरी ओर विधायकों संग भी सरकार के कामकाज की चर्चा की।
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को विधिवत रूप से जदयू का दामन थाम लिया। गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलायी। जानकारी के अनुसार काशी के एक पंडित जी ने शनिवार के समय को शुभ नहीं बताया था। पंडित जी के अनुसार सदस्यता ग्रहण करने का शुभ समय रविवार को साढ़े 4 बजे से साढ़े 5 बजे के बीच का था। इसलिए इसी
राजनीति की गाड़ी संगठन की धुरी पर ही चलती है। तकनीकी विस्तार और पहुंच के बावजूद संगठन का पर्याय अब तक नहीं खोजा जा सका है। भारत में राजनीतिक दलों के भीतर संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद सबसे पहले भाजपा ने ही शुरू की। अंदरूनी चुनाव और संगठन को ठोस आकार देने में पार्टी सबसे आगे रही है। अभी पार्टी ने अपने नये राष्ट्रीय पदधारियों की जो सूची जारी की है, उसे देख कर इस धारणा की पुष्टि होती है कि पार्टी संगठन पर सबसे अधिक ध्यान देती
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में रविवार को कहा कि कोरोना काल में लोगों के जीवन में…
दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में रविवार सुबह भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का 82 वर्ष की…
भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। टीम में झारखंड से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद समीर उरांव को जगह दी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को जहां पार्टी का राष्टÑीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं समीर उरांव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष बनाये गये हैं। टीम में 12 राष्टÑीय उपाध्यक्ष, आठ राष्टÑीय महामंत्री, एक राष्टÑीय महामं
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित जदयू मुख्यालय पहुंच गये। उनको अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे देख वहां मीडियावालों का हुजूम लग गया। वहां कुछ देर में मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पहुंचने वाले थे। सभी यह कयास लगाने लगे कि गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में शामिल होने जा रहे हैं और नीतीश कुमार ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे। हालांकि यह बात कयास ही साबित हुई। क्योंकि मुख्यमंत्री के जदयू दफ्तर पहुंचने
