शेख बेलाल आपराधिक चरित्र का व्यक्ति रहा है। सूफिया की हत्या के पहले भी वह जेल जा चुका था। इसके पहले दहेज उत्पीड़न और अवैध हथियार रखने के आरोप में वह जेल गया था। इस बार तो पत्नी की हत्या के मामले में पकड़ा गया है। जब वह ओरमांझी पुलिस की गिरफ्त में आया, तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी कि उसने क्रूरता से जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। रांची पुलिस द्वारा गठित एसआइटी के हर सवाल का जवाब वह बड़े आराम से दे रहा था। उसने पुलिस के सामने स्वी
Browsing: विशेष
झारखंड और केंद्र सरकार के बीच धीरे-धीरे टकराव की स्थिति बन रही है। एक ओर जहां केंद्र सरकार डीवीसी के बकाया मद की राशि की कटौती तो कर ले रही है, वहीं केंद्रीय संस्थानों पर झारखंड का जो 74582 करोड़ रुपये बकाया है, उसे चुकाने में केंद्रीय संथान कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे, केंद्र सरकार भी कोई मदद नहीं कर रही। इसे लेकर झारखंड में महागठबंधन बार-बार केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट…
झारखंड सरकार की ओर से केंद्र के साथ हुए करार को तोड़ने के बावजूद रिजर्व बैंक ने झारखंड सरकार के अकाउंट से 714 करोड़ रुपये की कटौती कर ली है। यह कटौती डीवीसी को झारखंड सरकार की ओर से बकाया भुगतान न किये जाने के चलते की गयी है। बता दें कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से छह जनवरी को ही राज्य सरकार के खाते से कटौती का पत्र जा
झारखंड के 3.50 करोड़ लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप झारखंड पहुंच चुकी है। अब 16 जनवरी को पूरे देश के साथ झारखंड में भी महाटीका अभियान की शुरुआत होगी। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप रांची एयरपोर्ट से स्टेट वेयरहाउस तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचायी गयी। वैक्सीन को 32 मिनट के अंदर
पतरातू डैम से एक दिन पूर्व बरामद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा भारती का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह गोड्डा पहुंचा। पूजा का शव लोहियानगर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। यहां पहुंचे मेडिकल छात्रों ने इस हत्या की सीबीआइ जांच कराने की मांग की। पूजा के घर के बाहर जुटे लोग आक्रोशित थे और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बता दें
पावर, यानी अधिकार ऐसा नशा है, जिसकी लत आसानी से नहीं छूटती। हमारे देश में तो खैर पावर की पूजा होती है और पावरफुल बनना हर किसी का सपना होता है। इसलिए सरकारी सेवा से रिटायर होनेवाले नौकरशाह रिटायरमेंट के बाद भी पावर का सुख भोगने की जुगत भिड़ाते रहते हैं। ऐसा नहीं है कि केवल झारखंड में ऐसा होता है, बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी आम तौर पर पूर्व नौकरशाहों को
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने महान दार्शनिक और आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर राज्यवासियों को शुभकामना दी।
ओरमांझी हत्याकांड में पुलिस ने 9 दिनों के बाद मंगलवार को चंदवे गांव से महिला का सिर बरामद कर लिया। मंगलवार को स्पेशल टीम, चंदवे पुलिस, डॉग स्क्वायड और आरोपी शेख बेलाल के गांव पहुंची। यहां पुलिस टीम ने आरोपी के घर से लेकर खेत तक सिर की तलाशी शुरू की। इसी दौरान आरोपी के खेत से महिला का सिर बरामद कर लिया गया। सिर को खेत में दफनाया गया था। साथ ही उस पर नमक डाला गया था ताकि सिर गल जाए और पहचान न हो सके।
झारखंड में रहनेवाले लोगों ने संघर्ष किया है। संघर्ष के प्रारंभिक दिनों में शिक्षा का अभाव था। यही वजह रही कि कई लोगों की गाथा सहेज कर नहीं रखी गयी। लेकिन समाज में कई ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने इस संघर्ष को करीब से देखा, समझा और उसे संजोकर रखने का प्रयास किया। कुछ लोग अपने संघर्ष की ऐसी छाप लोगों के दिलों में छोड़ते हैं कि उन्हें कागजों में
जिन पुस्तकों का विमोचन हुआ है, उसमें महाजनी आंदोलन के संबंध में लिखा गया है। इस प्रथा का अंत भी हुआ। झारखंड अलग राज्य के लिए हमने आंदोलन किया। आज हम सब अलग झारखंड राज्य में हैं। समाज में उन्नति बोलने से नहीं करने से आयेगी। अभी तक आदिवासियों, किसानों तथा मजदूरों को उनका पूरा हक नहीं मिल पाया है। सोमवार को अपने 77वें जन्मदिन पर आर्यभट्ट सभागार में अपने जीवन संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों के विमोचन समारोह में ये बातें राज्यसभा सांसद और झामुमो
