Browsing: Top Story

रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रात नौ बजे के बाद से यहां दो धमाके हुए हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई खबर नहीं है।रूसी हमलों में अब तक 64 नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

यूपी विधानसभा के लिए पांचवें चरण की 61 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव अब उस पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां भाजपा की धार्मिक व सांस्कृतिक प्रयोगशालाएं हैं। इन प्रयोशालाओं के उत्थान की गवाह अयोध्या से लेकर संगम नगरी और चित्रकूट तक तमाम मुद्दे मतदाता की कसौटी पर होंगे। सांस्कृतिक महत्व के स्थानों के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, रमापति शास्त्री के कामकाज को भी मतदाता इस चरण में तौलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ऑलेक्ज़ेंडरोविच जेलेंस्की से शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान युद्धग्रस्त देश…

झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संचालित की गई सातवीं झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (जेपीएससी) परीक्षा को लेकर विवाद…

यूक्रेन में फंसे लोगों वतन वापस लाने की कवायद जारी है। यूक्रेन में झारखंड के भी लोग फंसे हुए हैं। सभी झारखंडियों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। उन्होंने एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर झारखंड के लोगों को यूक्रेन से वापस लौटने के लिए खुद से टिकट के पैसे देने पड़ रहे हैं तो उनके लौटन पर सरकार पैसे वापस लौटाएगी। मुख्यमंत्री ने अपनी तरफ से इस बाबत ट्वीट भी किया है।