Browsing: Top Story

बुधवार सुबह सिविल कांट्रेक्टर और भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता सुजय नंदी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दो हमलावर बाइक से आये थे। सुबह जब सुजय अपने घर से निकलकर बाइक स्टार्ट करने जा रहे थे, उसी वक्त पहले से घात लगाये हमलावरों ने उनके सिर से सटाकर गोली मारी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें टीएमएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत

चंदवा प्रखंड की सेरक पंचायत के निद्रा पहाड़ में बुधवार सुबह 9.30 बजे हुई मुठभेड़ में सबजोनल कमांडर दीपक यादव (कसमार, हेरहंज ) मारा गया। उसके पास से एक एके-47 रायफल भी बरामद हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर की टीम द्वारा छापामारी अभियान सेरक के निद्रा पहाड़ में चलाया गया। इसी बीच पुलिस को देख कर उग्रवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इधर, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

झारखंड पर प्रकृति ने अपने सौंदर्य का खजाना जम कर बरसाया है। घने जंगल, खूबसूरत वादियां, जलप्रपात, वन्य प्राणी, खनिज संपदाओं से भरपूर और संस्कृति के धनी इस राज्य में बहुत कुछ है। यही इसकी थाती और धरोहर भी रही है। इन सबको झारखंड के जनजीवन के साथ जोड़ कर देखा जाता है। इन्हीं वन संपदा पर कुछ माफियाओं की कुदृष्टि लग गयी। इसमें अधिकारियों का भी खूब साथ मिला और झारखंडी जनजीवन की परवाह किये बगैर कमाई का खतरनाक खेल चलता रहा। कहते हैं-गाय का भी दूध निकालने से पहले उसे खिलाया-पिलाया जाता है। पुचकारा जाता है। इसके बाद दुहा जाता है, लेकि

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दलालों के चंगुल में फंसी झारखंड की 24 बेटियों को मुक्त करा लिया गया है। चेन्नई से एयर लिफ्ट कर बुधवार सुबह इन्हें रांची लाया गया। सभी लड़कियां पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं। अब इन्हें इनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में सरकारी, आम किसानों, निजी स्वामित्व के साथ-साथ सार्वजनिक ट्रस्टों और मठों पर अवैध कब्जा…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में अवैध खनन रोकने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में हो रहे अवैध खनन पर रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये जायें। खान एवं भूतत्व विभाग राज्य के विभिन्न अवैध बालू घाटों और पहाड़-चट्टान आदि जगहों पर

झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने का दावा करने वाली झारखंड पुलिस को उग्रवादी संगठन ने अब राजधानी रांची में पहुंच कर पुलिस को चुनौती दी है। शहर के सबसे सुरक्षित और भीड़ वाले इलाके रातू रोड स्थित देवकमल अस्पताल की दीवार पर उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी ने पोस्टर चिपकाया है। यह दीवार राजभवन के ठीक पीछे है। पोस्टर में कोयला कंपनियों से 16 दि

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने बंगला खाली नहीं करनेवाले भाजपा विधायकों को खुला आॅफर दिया है। इरफान ने कहा कि यदि भाजपा विधायकों को मंत्री जैसे बंगले में रहना है, तो वे कांग्रेस पार्टी में आ जायें, उन्हें खूब सजाकर बंगला दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक मंत्रियों के बंगले को खाली ना कर हाइकोर्ट जा रहे हैं, य