Browsing: Top Story

नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए शनिवार को हुई बातचीत का कोई हल नहीं निकला। सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच पांचवें दौर की बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गयी। इसके बाद किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद करने का फैसला किया, जबकि उसके अगले दिन सरकार के बातचीत

झारखंड के आइएएस अधिकारी और कथाकार रणेंद्र को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान अगले वर्ष 31 जनवरी को आयोजित होनेवाले समारोह में दिया जायेगा। आलोचक डॉ नित्यानंद तिवारी की अध्यक्षतावाली चयन समिति ने उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। चयन समिति में वरिष्ठ कथाकार चंद्रकांता, कवि-पत्रकार विष्णु

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की सभा बोकारो स्टील सिटी में ट्रेनिंग हॉस्टल के मैदान में संपन्न हुई, जिसमें में ब्राह्मण परिवार के सदस्य उपस्थित हुए। सभा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम सुजीत उपाध्याय का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने संघ के संविधान और कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिवेश में ब्राह्मण परिवारों को एकजुट होने का आह्वान किया।

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए लागू किये गये तीन कानूनों के खिलाफ किसानों का 10 दिन पुराना आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार के साथ पांच दौर की बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला है और पंजाब से शुरू हुई आंदोलन की आग देश के दूसरे हिस्सों में फैल गयी है। राजधानी दिल्ली को घेर कर बैठे किसान अब मोदी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गये हैं। पिछले साढ़े छह साल से केंद्र की सत्ता पर बैठी भाजपा के किसी फैसले के खिलाफ पहली बार इस स्तर का आंदोलन

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर 10वें दिन भी जमे हुए हैं. आज किसानों और सरकार के बीच 5वें दौर की बातचीत चल रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल और मंत्री पीयूष गोयल विज्ञान भवन किसानों से बातचीत करने के लिए पहुंचे हैं. विज्ञान भवन में किसान संगठनों के 40 प्रतिनिधि बातचीत के लिए मौजूद हैं.

हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल वीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है. उन्होंने सलाह दी है कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं वह सभी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने कोवैक्सीन परीक्षण में वॉलंटियर के तौर पर खुद को टीका लगवाया था. अनील वीज के कार्यालय की तर

रांची जयनगर एक्‍सप्रेस (18605) अब तीन राज्यों की यात्रा करेगी। बिहार और झारखंड के बाद यह अब उड़ीसा के राउरकेला तक जाएगी। रेलवे बोर्ड ने राउरकेला तक इसके विस्तार को अनुमति दे दी है। हालांकि रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने इस संबंध में फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया है।

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.62 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 57 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। इटली में संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां शुक्रवार को 993 मौतें हुईं। अस्पतालों में बेड कम पड़ते जा रहे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार क्रिसमस, बॉक्सिंग डे और न्यू इयर प्रतिबंधों के साए में गुजरेंगे।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 96 लाख के पार हो गया। पिछले 5 दिनों में एक्टिव केस में 38 हजार 10 की कमी आई है। शुक्रवार को देश में 36 हजार 711 नए नए मामले सामने आए, जबकि 42 हजार 359 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, पिछले 24 घंटे में 510 लोगों की जान गई।