प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वैज्ञानिकों की ओर से कोरोना की वैक्सीन को हरी झंडी मिलने के बाद…
Browsing: Top Story
सेटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपने चश्मा परमाणु संयंत्र में…
केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के मुख्यालय में बदलाव की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को तीसरे डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी…
महेंद्र सिंह धोनी नामचीन किसान बनने की राह पर हैं. रांची के सेम्बो गांव में 43 एकड़ के नये फार्म हाउस में धोनी खेती और डेयरी पालन कर रहे हैं. धोनी का यह ड्रीम फार्म हाउस घने जंगलों से घिरा हुआ है. उनका फार्म हाउस, हरी भरी सब्ज़ियों से लहलहा रहा है. धोनी के डेयरी में अभी 72 गाय है जो फ़्रांस की फ्रीजियन, साहीवाल नस्ल की हैं. गीर नस्ल की गायों को लाने की तैयारी की जा रही है.
लालू यादव को पहले रिम्स के पेइंग वार्ड से निदेशक बंगला और फिर निदेशक बंगला से पेइंग वार्ड में शिफ्ट किए जाने पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से सवाल पूछा है। चारा मामले में सजा काट रहे लालू यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का शुक्रवार को 9वां दिन है। किसान कल होने वाली बैठक के लिए आज रणनीति तैयार कर रहे हैं। किसान भाइयों को आज दीदी यानी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का भी साथ मिल गया है। ममता बनर्जी ने कई किसान नेताओं से फोन पर बात की है और उनसे कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आपके आंदोलन में तृणमूल पूरी तरह साथ है।
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.48 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 53 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 11 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
सरकार ने कोरोना के मुद्दे पर शुक्रवार को ऑल पार्टी मीटिंग (सर्वदलीय बैठक) बुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने वैक्सीन की तैयारियों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। कहा कि कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन तैयार हो जाएगी, पहला टीका बीमार बुजुर्गों और हेल्थ वर्कर्स को लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं। गुरुवार को विभागीय समीक्षा के दूसरे दिन उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असंतोष व्यक्त किया और कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट 15 दिन में देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का भी निर्देश दिया।
झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। उनकी ओर से हजारीबाग के बड़कागांव में एनटीपीसी के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर आंदोलन मामले में दर्ज प्राथमिकी में जमानत की गुहार लगायी थी। मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में योगेंद्र साव को सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिली है, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जाये।
मसाला किंग के नाम से मशहूर एमडीएच के मालिक ‘महाशय’ धर्मपाल गुलाटी का जीवन संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण की मिसाल है। मसाला किंग के नाम से मशहूर इस शख्स ने अपनी संकल्प शक्ति की बदौलत एक छोटी सी दूकान से मसालों का कारोबार शुरू कर एक बड़ा ब्रांड खड़ा कर दिया।
