Browsing: Top Story

राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने साफ कर दिया है कि राज्य सरकार केवल ‘सूखा’ धान ही खरीदेगी। उन्होंने एक दिसंबर से राज्य में शुरू की गयी धान की सरकारी खरीद की प्रक्रिया में लगे अधिकारियों से कहा है कि वे किसानों को यह बात समझायें। बता दें कि झारखंड सरकार ने इस साल किसानों को धान की प्रति क्विंटल खरीद पर 183 रुपये की दर से बोनस देने का फैसला किया है। डॉ उरांव ने कहा है कि गीला धान खरीदने से खजाने को प्रति क्विंटल 102 रुपये 50 पैसे का नुकसान होगा। यह सरकारी खजाने के साथ बेइमानी करने जैसा होगा।

बंदगांव के सिंदुरीबेड़ा जंगल में मंगलवार की देर रात पुलिस और पीएलएफआइ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। सुरक्षाबलों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल में भाग गये। वहीं, सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। साथ ही सर्च अभियान के दौरान एक पिस्तौल और गोलियां बरामद की गयीं। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी सह पोड़ाहाट चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथु सिंह मीणा ने की। मुठभेड़ पीएलएफआइ कमांडर शनीचर सुरीन और जीदन गुड़िया दस्ते के साथ हुई।

रांची। यौन शोषण मामले में आरोपी बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की जमानत याचिका रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गयी है। इसमें प्रार्थी पीड़िता की ओर से ढुल्लू महतो के आपराधिक इतिहास को आधार बनाया गया है। पीड़िता के अधिवक्ता निर्मल कुमार अंबष्ठ ने आरोप लगाया है कि ढुल्लू महतो आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। यौन शोषण मामले में अभी जांच शुरुआती स्थिति में है, मामले में चार्जशीट भी बहुत मुश्किल से दायर की गयी है। अभी तक

बिहार विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय झेलने के बाद कांग्रेस संगठन की हालत राष्ट्रीय स्तर पर डावांडोल तो हुई ही है, पिछले साल झारखंड में पार्टी को जो शानदार सफलता हासिल हुई थी, वह भी खतरे में दिखायी देने लगी है। पिछले एक साल में झारखंड कांग्रेस बिना पतवार के नाव जैसी हो गयी है, जिसका न कोई कप्तान है और न ही कोई दिशा। इसके अंदरखाने में जो हालात पैदा हो गये हैं, उससे ऐसा लगने लगा है कि संगठन को कोई देखनेवाला नहीं है।

धनबाद। झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो के पुत्र और टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो नहीं रहे। बुधवार रात करीब 8.20 बजे उनकी धनबाद के जालान अस्पताल में मौत हो गयी। उन्हें मंगलवार को ही तबीयत बिगड़ने पर जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 मुख्यमंत्री विजय रूपानी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में अभय भारद्वाज…