Browsing: Top Story

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवाओं में अपार क्षमताएं और तकनीक जगत में अपार संभावनाएं…

JK: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार सुबह जम्मू के नगरोटा में चार आतंकियों का मार गिराया।

दिल्ली में कोरोना महामारी भयानक रूप ले चुकी है. राजधानी में 24 घंटे में मौत का नया रिकॉर्ड बन गया है. बीती रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कल सबसे ज्यादा 131 लोगों ने जान गंवाई. वहीं 24 घंटे में 7486 नए मामले दर्ज किए गए. देश में कोरोना का आंकड़ा 89 लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है. 24 घंटे में करीब 45 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि इतने ही समय में करीब 49 हजार लोग रिकवर हुए हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर फिर निशाना साधा है, हालांकि इस बार उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने राज्य की जनता से त्योहारों पर राजनीति करनेवालों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह महामारी राजनीति का विषय नहीं है, पर कुछ लोगों के लिए समाज को जात-पात/ धर्म और आस्था ने नाम पर तोड़ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति ही सर्वोपरि है और वे इसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

आइएमए के सचिव शंभू सिंह से पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी है। शंभू सिंह को भगत के नाम से पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि आपको संगठन की ओर से पत्र भेजा जा रहा है। 24 घंटे के अंदर संपर्क करें, अन्यथा अंजाम आपके सामने होगा। आइएमए सचिव ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी है। बता दें कि कोरोना काल में भी ठेकेदारों और कारोबारियों से रंगदारी मांगे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बड़कागांव में कोयला खनन कार्य में लगे एनटीपीसी से जमीन के मुआवजे और ग्रामीणों के घरों की शिफ्टिंग पर सहमति बनी है। साथ ही कई अन्य विषयों पर विचार होना शेष है। कमेटी तमाम मसलों पर गहन चिंतन कर रही है। ग्रामीणों की भी कुछ समस्याएं हैं। समय-समय पर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने भी समस्याओं