Browsing: Top Story

दुनियाभर में कोरोना महामारी की बढ़ते प्रकोप के बीच इसके वैक्सीन निर्माण की उपलब्धि पर अमेरिका ने लोगों में उम्मीद…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सुनील…

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के लिए भारत में म्यांमार के राजदूत ऊमोचो आंग ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों (आसियान) से…

पटना। बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर खबर लिखे जाने तक सस्पेंस बना हुआ है। कोरोना गाइडलाइन के कारण मतगणना में अधिक समय लग रहा है, इसलिए मंगलवार देर रात तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। हालांकि रुझानों से साफ हो गया है कि मोदी मैजिक ने तमाम एग्जिट पोल के पूर्वानुमान को ध्वस्त कर दिया है।

दुमका/बेरमो। उप राजधानी दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा की प्रो लुइस मरांडी को हराया, जबकि बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने भाजपा के ही योगेश्वर महतो बाटुल को शिकस्त दी। तीन नवंबर को इन दोनों क्षेत्रों में डाले गये मतों की गिनती मंगलवार को हुई और देर शाम परिणाम की घोषणा की गयी।

झारखंड विधानसभा उपचुनाव के नतीजे यह बता रहे हैं कि जनता बदलाव चाहती है। भाजपा प्रत्याशियों को मिले मत और जीत का अंतर इसे स्पष्ट करता है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उपचुनाव के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट पर झामुमो को मिले मतों में कमी आयी है, जबकि भाजपा के मतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

झूठ और फरेब जहां समाप्त होता है, वहीं से लोकतंत्र मजबूत होता है। बेरमो और दुमका में भाजपा के नेताओं ने भ्रम फैलाने की कोशिश की, पर जनता ने उन्हें नकार दिया। भाजपा का झूठ धरा का धरा रह गया। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि दुमका

सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और उनसे झारखंड में मसालों, हर्बल और आयुर्वेद से जुड़े उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्पाइस बोर्ड का कार्यालय खोलने की मांग की। श्री सेठ ने कहा कि स्पाइस बोर्ड का गठन कई प्रदेशों में किया गया है, पर झारखंड में इसका गठन नहीं किया गया है। श्री सेठ ने कहा कि झारखंड वनों का प्रदेश है और यहां के जंगलों में हर्बल और औषधीय पौधों का उत्पादन होता है।