श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में परेशानी हो रही है. उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है.
Browsing: Top Story
ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक्टर अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा है। NCB की कार्रवाई में क्या मिला यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में कुछ लोग मानव तस्करी से जुड़े हैं। वे गरीब बच्चों को बहला-फुसला कर महानगरों में ले जाते हैं। हम झारखंड की बच्चियों को हुनरमंद बनाकर मजबूत करना चाहते हैं, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा होकर राज्य और समाज की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास में दिल्ली से रेस्क्यू कराकर लायी गयीं 42 बच्चियों से बातचीत कर रहे थे। इन बच्चियों के साथ दो लड़कों को
झारखंड सरकार ने किसानों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति करने हेतु ‘धान अधिप्राप्ति योजना’ के स्वरूप को शनिवार को मंजूरी दी। अब इसे मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा। सीएम ने धान की सरकारी खरीद पर दिये जानेवाले बोनस की रकम को बढ़ा कर 182 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। झारखंड बनने के बाद से यह अधिकतम है। इससे पहले अधिकतम बोनस 150 रुपये प्रति क्विंटल दिया गया था।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने छठ को लेकर कोरोना की गाइडलाइन जारी करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में श्री दास ने कहा है कि छठ व्रत पर अब तक कोरोना की गाइडलाइन जारी नहीं करने के कारण छठ व्रत करनेवाले असमंजस में हैं। पत्र में छठ व्रत के महत्व पर उन्होंने कहा है कि छठ व्रत झारखंड सहित पूरे विश्व में
कोरोना का इस दौर में एहतियात ही बचाव का उपाय है। ऐसे में राजधानी रांची के युवाओं ने इस आपदा में भी अवसर ढूंढ़ने का काम किया है। युवाओं ने एक देसी 100 प्रतिशत नेचुरल सेनिटाइजर का निर्माण किया है, जो अगरबत्ती की तरह ही दिखता है। एयरोबियनिक के डायरेक्टर प्रकाश राटोडिया ने स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के साथ मीटिंग के बाद कहा कि सेनिटाइजर अगरबत्ती के जरिये युवाओं का मकसद है कि हर घर को सस्ती कीमत पर सेनिटाइज किया जा सके।
झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में नामांकन पर नेशनल मेडिकल काउंसिल की रोक का विवाद गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एनएमसी को पत्र भेज कर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। एनएमसी ने कहा है कि दुमका, हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों में आश्वासन के बावजूद निर्धारित समय में वे सारे संसाधन नहीं जुटाये गये, जिनकी मेडिकल की पढ़ाई में जरूरत होती है। इसलिए इन तीन मेडिकल कॉलेजों में नामांकन नहीं लिया जा सकता। यह
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। मतगणना 10 नवंबर को होगी, लेकिन विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि ‘सुशासन बाबू’ नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी मुश्किल है। अधिकतर सर्वे में राजद के नेतृत्ववाले महागठबंधन को बढ़त मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। इंडिया टुडे के सर्वे में कहा गया है कि 44
बिहार विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने सत्ता पर काबिज होने के लिए पुरजोर कोशिश की है. इस चुनाव में विभिन्न पार्टियों के चार अलग-अलग गठबंधन और छह मुख्यमंत्री पद के चेहरे चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव में बाजी कौन मारेगा, ये 10 नंवबर को तय होगा, लेकिन एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ही पहली पसंद बनाकर उभरे हैं, जबकि मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार बिहार की जनता की दूसरी पसंद बने हैं.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद नतीजों की तस्वीर करीब-करीब साफ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हार रहे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी कैंडिडेट जो बाइडेन की जीत तय नजर आ रही है। एक सदी से ज्यादा वक्त से अमेरिका में परंपरा है कि हारने वाला प्रत्याशी जीतने वाले को बधाई देता है। इसे कन्सेशन (concession) या फेयरवेल स्पीच कहा जाता है।
पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केनगर प्रखंड की सतकोदरिया पंचायत के बूथ नंबर 283 पर भीड़ को नियंत्रित…
