बंगाल के कोलकाता, आसनसोल और पुरुलिया में कोयला तस्कर अरुण मांझी उर्फ लाला के कई ठिकानों पर दिल्ली सीबीआइ और आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू स्थित कार्यालय, इस्पात दामोदर कंपनी और शेक्सपियर सरणी में भी छापेमारी हुई। कोयले के अवैध कारोबार के मामले में बर्नपुर के न्यूटाउन स्थित बड़तोड़िया में छापेमारी की गयी। बताया जाता है कि लाला के आवास पर भी छापेमारी की गयी है। इसके बाद से कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया
Browsing: Top Story
झारखंड सरकार ने राज्य में सीबीआइ की इंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे संबंधित आदेश गुरुवार को जारी किया गया। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह द्वारा पत्रांक- 10/सीबीआइ- 408/2020-4278) के माध्यम से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के सदस्यों को एक कानून (दिल्ली स्पेशल पुलिस इस्टेबलिशमेंट एक्ट 1946 (25 आॅफ 1946) के तहत राज्य में शक्तियों और न्यायक्षेत्र के इस्तेमाल की सहमति को वापस ले लिया गया है।
बिहार में विधानसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं और तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार खत्म हो चुका है और मतदान शनिवार को होगा। इस चुनाव की यदि एक उपलब्धि का जिक्र इतिहास में किया जायेगा, तो निश्चित तौर पर वह होगा तेजस्वी यादव का नया अवतार। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी ने इस चुनाव में न केवल अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है, बल्कि साबित कर दिया है कि वह अब बच्चे नहीं हैं। बिहार का चुनाव परिणाम चाहे कुछ भी हो, तेजस्वी ने अपनी जमीन तैयार कर ली है और उनकी तारीफ इस बात को लेकर होनी चाहिए कि उन्होंने अपनी भूमिका के साथ कभी कोई अन्याय नहीं किया।
केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में किसानों के चक्का जाम आंदोलन का राज्य में आंशिक असर रहा। चक्का जाम आंदोलन झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले किया गया। कुछ ग्रामीण इलाकों को छोड़ राज्य में यह लगभग असरहीन रहा। केंद्रीय किसान समन्वय समिति की ओर से विरोध कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं।
राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने बेंगलुरु में आखिरी सांस ली. लंबे समय से बीमार चल रहे सजल वहां इलाज कराने गये थे. चारा घोटाला में सजा पा चुके सजल जमानत पर चल रहे थे. उन्हें घोटाले में संलिप्त पाया गया था. कोर्ट ने उन्हें 5 साल जेल की सजा दी थी. इस कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.
सदर थाना क्षेत्र स्थित नव दुर्गा ज्वैर्ल्स एंड बिजली घर नामक दुकान में गुरुवार को लूट की घटना सामने आई। दुकान में रखे सोने-चांदी के गहनों से भरे बैग को लेकर एक युवक भाग निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। वारदात के वक्त दुकानदार पास में ही पानी लाने गया था। बैग में करीब 5 लाख रुपए के गहने थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से आसपास के सारे दुकानदार दहशत में आ गए हैं।
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। पहले यह सुनवाई नौ नवंबर को होनी थी। जमानत अर्जी को लेकर लालू प्रसाद की ओर से हाईकोर्ट में अर्जेंट मेंशन दायर किया गया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। लालू के अधिवक्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में उनके अर्जेंट मेंशन को स्वीकार कर लिया गया है।
ममता बनर्जी के दुर्ग पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ‘कमल’ खिलाने की कवायद में जुट गई है. ऐसे में बंगाल दौर पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कि कहा कि ममता सरकार का अंत करीब आ गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को एक मौका बंगाल में दीजिए, हम आने वाले दिनों में यहां पर शोनार बांग्ला की रचना करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरसक प्रयास करेंगे.
बिहार के भागलपुर में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. हादसा नौगछिया के करारी तीनटंगा दियारा में हुआ. गंगा की उपधारा में नाव पलट गई. खेत मे काम करने वाले लोगों की माने तो नाव पर 100 लोग सवार थे. एसडीआरफ की टीम रवाना हो गई है. अभी तक पांच लाश मिल चुकी है, जबकि 15 लोगों की हालत नाजुक है.
अभी कोविड से दिल्ली वालों की जंग खत्म भी नहीं हुई है और नया खतरा सामने है. सर्दी के मौसम हर साल दिल्ली के आसमान को जकड़ लेने वाला जानलेवा स्मॉग फिर से राजधानी को अपनी गिरफ्त में लेने लगा है. इस तरह दिल्ली दोहरे खतरे से घिर गई है. दिल्ली के आसमान में छाए जहरीले धुएं ने दिल्ली को गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है. खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी घट कर 500 मीटर रह गई है. गुरुवार को राजधानी में अलग-अलग जगहों पर AQI लेवल 400-700 रिकॉर्ड किया गया है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पर शोध होगा। उनके जीवन संघर्ष, महाजनों के खिलाफ आंदोलन, टुंडी आश्रम में उनका लंबा प्रवास और झारखंड मुक्ति मोर्चा के इतिहास पर भी शोध किया जायेगा। डॉ रामदयाल मुंडा आदिवासी शोध संस्थान ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से रिसर्च के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया है।
