Browsing: Top Story

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्किल समिट-2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में लोगों को दिये गये आॅफर लेटर और उनके नियोजन की अद्यतन स्थिति को लेकर खड़े किये गये कई गंभीर सवालों पर उठे विवाद की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय लिया है। बुधवार को सीएम ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी, भाई संजय कुमार राय की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनकी सजा को कंफर्म किया है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एके चौधरी की कोर्ट ने इन तीनों सजायाफ्ता की अपील को खारिज करते हुए सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश द्वारा सुनायी गयी सजा को बरकरार रखा है। साथ ही कोर्ट ने इन्हें निचली अदालत में सरेंडर करने का भी निर्देश दिया है। इसके खिलाफ अब हरिनारा

साइबर ठग सरगना मानगो निवासी राहुल कुमार केशरी को साइबर अपराध शाखा बिस्टुपुर थाना की पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। ठगी के पैसे से वह बैंकाक और थाइलैंड में भी रह चुका है। विगतa जनवरी में उसके तीन सहयोगी पकड़े गये थे। उसके सहयोगी महेश पोद्दार के घर से 13 लाख रुपये बरामद हुए थे। राहुल का पासपोर्ट, मोबाइल, लैपटॉप, टैब, चार एटीएम, पैन कार्ड और अन्य सामान भी पुलिस ने जब्त किये हैं।

देश के चर्चित पत्रकार अर्णब गोस्वामी को चार नवंबर की सुबह महाराष्ट्र की पुलिस ने दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी ने साबित कर दिया है कि भारतीय पुलिस व्यवस्था पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग चुकी है और उससे मानवाधिकारों की रक्षा की बात बेमानी है। अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी जिस मामले में की गयी है, वह दो साल पुराना है और अदालत में पुलिस ने इसे बंद करने का शपथ पत्र दिया हुआ है। इसके बावजूद देश के एक प्रतिष्ठित पत्रकार और उससे भी कहीं अधिक एक नागरिक को जिस बेशर्म तरीके से उसके घर से घसीटा गया, उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया

बड़कागांव थाना क्षेत्र आंगो पंचायत में सड़क निर्माण कंपनी में लगे 2 JCB को नक्सलियों ने जला दिया। इससे JCB जलकर कबाड़ हो गई। नक्सलियों ने दोनों JCB ड्राइवर की पिटाई भी की। वहीं, नक्सलियों के इस हमले से ग्रामीण दहशत में हैं।

देश में एक्टिव केसों में एक महीने से लगातार गिरावट आ रही है। इस मामले में भारत अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां सिर्फ 4.34% मरीजों का इलाज चल रहा है। 26% के साथ अमेरिका पहले नंबर पर और 11% के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। इटली और बेल्जियम भी टॉप-5 देशों में शामिल हो गए हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अब तक की गिनती में बाइडेन को 227, जबकि ट्रम्प को 213 इलेक्टर्स वोट मिल चुके हैं। जीत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट्स चाहिए, लेकिन इस बार मामला फंसता दिख रहा है। इसकी दो वजह हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन में छूट के दायरे को बढ़ाने का फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बुधवार को इससे संबंधित गाइडलाइंस जारी किया. सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक, राज्य में अब कंटेनमेंट जोन के बाहर स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स फिर से खुल सकेंगे. सरकार ने 5 नवंबर यानी गुरुवार से खोलने की इजाजत दी है.

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई. आग के बाद बिल्डिंग में हुए धमाके की वजह से छत गिर गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, 4 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया। दोनों ही सीटों पर बंपर मतदान हुआ, हालांकि यह दिसंबर में हुए चुनाव से थोड़ा कम रहा। चुनाव आयोग के आरंभिक आंकड़ों के अनुसार दुमका में इस बार 65.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 67.14 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। बेरमो में इस बार 60.20 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि पिछली बार यह 60.93 था। चुनाव आयोग का कहना है कि अंतिम आंकड़ा आने पर मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है और तब पिछली बार की तुलना में इस बार वोटिंग का प्रति

राज्य सरकार ने 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। कैबिनेट की स्वीकृति की प्रत्याशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेष सत्र बुलाने संबंधी प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दी है। इसके बाद राज्य सरकार ने विशेष सत्र संबंधी औपबंधिक कार्यक्रम को स्वीकृति के लिए मंगलवार को राजभवन भेज दिया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति मिलते ही विशेष सत्र आहूत किये जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। इस सत्र में जनगणना