…दुमका और बेरमो में तीन नवंबर को होनेवाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान बयानों के तीर खूब चल रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस अभियान के दौरान अब झामुमो और कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगा कर चुनावी माहौल के तापमान को बेहद गरम कर दि
Browsing: Top Story
आयकर विभाग ने विवाद से विश्वास स्कीम के तहत भुगतान करने की आखिरी तारीखी बढ़ा दी है। पहले इसकी समय-सीमा…
बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच बुधवार को…
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के समय से बंद किए गए भारत-बांग्लादेश फ्लाइट्स को आखिरकार 7…
बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत और 25 से…
कोरोना वायरस महामारी के बीच आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान हो गया…
कोरोना महामारी के दौरान हो रहे बिहार विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका उप चुनाव के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उन्होंने ताबड़तोड़ सभाएं कर एक तरफ जहां अपनी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को गिनाया, वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के विकास के रास्ते में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार विकास को गति दे रही है, लेकिन केंद्र सरकार बैंक खातों से सीधे पैसा निकाल कर अपने खाते में जमा कर रही है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के सलाहकार पूर्व आइपीएस अधिकारी के विजय कुमार अभी कुछ दिन पहले झारखंड के दौरे पर आये थे। उन्होंने यहां कई अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। उनसे मिलनेवालों में सीआरपीएफ के पूर्व सहायक कमांडेंट शंभु प्रसाद विश्वास भी थे। यह वही विश्वास हैं, जिन पर चाईबासा में फर्जी नक्सली मुठभेड़ की अगुवाई करने का आरोप है। दस साल पहले उन्होंने निर्दोष युवक मंगल होनहांगा को मारकर उसे नक्सली बता दिया था। इस मामले का अनुसंधान सीआइडी कर रही है।
बेरमो उपचुनाव में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल ने पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मंडल अंतर्गत पिछरी सहित विभिन्न टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। उन्होंने पिछरी बुटनाडीह, डहुआ, कॉलोनी, तुरी कुल्ही, विध्यापुरी मुहल्ला, रोहनियाडीह, जामतांड और मंदिर चौक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। वही रोहनियाडीह में करीब एक दर्जन युवकों ने पार्टी में आस्था व्यक्त किया।
बेरमो विधानसभा उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी के रूप में उतरे पूर्व लालचंद महतो ने विभिन्न क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व मंत्री श्री महतो ने चलकरी कॉलोनी, भइयां पट्टी, न्यू कश्मीर कॉलोनी, महावीर स्थान, कुरपनियां, घुटियाटांड, करगली आदि स्थानों पर पहुंचकर क्षेत्र की जनता से सीधा जनसंवाद किया। यहां पूर्व मंत्री श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा के शासन में युवा बेरोजगारी एवं बेकारी की समस्या से काफी परेशान हैं।
