झारखंड में कोरोना संकट ने खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया है। दो हजार से अधिक सक्रिय संक्रमित और 38 मौतों ने पूरे प्रदेश में दहशत का जो माहौल बनाया है, उससे उबरने में राज्य को लंबा समय लगेगा। आपदा बढ़ने के साथ ही राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की चरमराती स्थिति इस चिंता को और बढ़ा रही है। संक्रमितों के लिए बनाये गये अस्पताल तेजी से भर रहे हैं और राजधानी में अब कोई भी बेड खाली नहीं है। मरीजों को लौटाया जा रहा है।
Browsing: Top Story
पैंगोंग के फिंगर एरिया के साथ-साथ अब चीन ने डेप्सांग में भारत के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। भारतीय…
विश्रामपुर के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकटा गांव में बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। युवक का शव उसके घर के पास ही एक गड्ढ़े से बरामद किया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
बिहार इस वक्त डबल मुसीबत से जूझ रहा है. एक तो बाढ़ का कहर और दूसरी तरफ कोरोना की मार, ऊपर से प्रशासन की नाकामी. सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार के दावों की पोल गोपालगंज में पुल का एक हिस्सा ढहने से खुल गई. एक महीने पहले ही सत्तरघाट महासेतु का उद्धाटन हुआ था और 264 करोड़ की लागत पानी में बह गई.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी वजह से दादा ने भी खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है। स्नेहाशीष को कोरोना संक्रमित होने के बाद कोलकाता के बेल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानें आज आपके शहर में कितनी है कीमत
ट्विटर पर हैकरों ने बड़ा हमला किया है. दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के अकाउंट हैक कर लिए गए. इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं. इनके अलावा अरबपति कारोबारी एलन मस्क, जेफ बे
दुनियाभर में कोरोना कोहराम मचा रखा है. अभी तक पुरी दुनिया में कोरोना के 1.35 करोड़ केस सामने आ चुके हैं और 5.83 लाख लोगों की इससे जान जा चुकी है. अमेरिका और भारत में रोज कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. बुधवार को अमेरिका में रिकॉर्ड 67,632 नए मामले सामने आए हैं. वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 32,695 नए केस मिले हैं. भारत में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 25 हजार के करीब पहुंच
झारखंड में 25 करोड़ रुपये तक का सरकारी काम अब सिर्फ लोकल ठेकेदार को ही मिलेगा। भवन निर्माण विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपनी स्वीकृति दे दी है। विभाग के प्रस्ताव में कहा गया है कि भवन निर्माण विभाग के झारखंड के सभी उपभागों में 25 करोड़ रुपये की लागत तक के कार्य के लिए आमंत्रित
रांची। सीबीएसइ ने 10वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी किया। पटना जोन में झारखंड का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। रांची स्थित जेवीएम श्यामली की हर्षा प्रियम और डीपीएस बोकारो के हर्ष राय 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं।
कृषि मंत्री बादल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 79 हजार किसान जल्द ही कर्जमुक्त हो जायेंगे। उनके करीब 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। सरकार ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस माह के अंत तक अनुमोदित कर अगले माह सभी किसानों के कर्ज माफ कर दिये जायेंगे।
