Browsing: Top Story

राजीव गांधी फाउंडेशन में फंडिंग को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है. गृह मंत्रालय की ओर से एक कमेटी बनाई गई है, जो कि इन फाउंडेशन की फंडिंग, इनके द्वारा किए गए उल्लंघनों की जांच करेगी. इस कमेटी की अगुवाई सिमांचल दास, स्पेशल डायरेक्टर (प्रवर्तन निदेशालय) करेंगे.

कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 50 टीमें छापेमारी कर रही हैं. घटना के पांच दिन बाद भी विकास का अता-पता नहीं है. इस बीच खबर है कि विकास दुबे की पत्नी और बेटे को भगाने में जय वाजपेयी ने मदद की थी. जय वाजपेयी से पुलिस पूछताछ कर रही है.

मोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाशी के दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है. हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है. अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है.

तेल कंपनियों ने आज ग्राहकों को राहत भरी खबर दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। कल पेट्रोल के दाम स्थिर थे, लेकिन डीजल 25 पैसे महंगा हो गया था।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि दी है। बुधवार…

रांची। राज्य में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पांव फैलाना शुरू कर दिया है। टुंडी से झामुमो के विधायक मथुरा महतो भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। मंगलवार को उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि की गयी। वह राज्य के पहले विधायक हैं, जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।

झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के लोगों की खासियत है कि वे विपरीत परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं छोड़ते और लक्ष्य प्राप्ति में जुटे होते हैं। कोरोना संकट के दौर में जब देश-दुनिया नकारात्मक खबरों से जूझ रही है. झारखंड की ये दो बेटियां अपने काम की बदौलत नाम कमा रही हैं। धनबाद की बेटी और इलाके में ‘उड़न परी’

रांची। राज्य सरकार के खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा हाल में बालू भंडारण गृह से बालू की ढुलाई केवल ट्रैक्टर से किये संबंधी निर्देश पर झारखंड चेंबर आॅफ कामर्स ने चिंता जतायी है। कहा है कि एक ओर जहां बालू की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है।

गोरखा समाज के कण-कण में देशभक्ति है। देश और राज्य की कानून-व्यवस्था संभालनेवाले गोरखा जवानों के परिवार के सदस्यों के कण-कण में देशभक्ति समायी हुई है। मंगलवार को यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। श्री प्रकाश प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। मिलन समारोह में भारती