रिम्स जीएनएम स्कूल आॅफ नर्सिंग की छात्राओं ने आवाज उठायी, तो उन्हें बैक करने की धमकी मिलने लगी। बुधवार को 2017-20 की छात्राएं छुट्टी मांगने और हॉस्टल मेस की शिकायत लेकर रिम्स की डायरेक्टर के पास गयीं एवं ज्ञापन दिया। इसके बाद से वहां की प्रिंसिपल थायमम्मा पीटी एवं उनके सहयोगी फैकल्टी ने सारे छात्राओं को डराना धमकाना शुरू कर दिया।
Browsing: Top Story
ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई के सरकारी आदेश का विरोध बालू ट्रक आॅनर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को किया। नामकुम दुर्गा सोरेन चौक के पास गाड़ियां खड़ी कर ट्रक मालिकों ने विरोध जताया और धरना दिया। बता दें कि सीएम के आदेश के बाद हाइवा-डंपर एवं अन्य सभी गाड़ियों से बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कोयले की कमर्शियल माइनिंग के खिलाफ कोयला उद्योग में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो गयी है। बहुत दिनों के बाद यह पहला मौका है, जब मजदूर संगठन किसी मुद्दे पर एकजुट हुए हैं और हड़ताल के कारण गुरुवार को कोयले का उत्पादन और डिस्पैच पूरी तरह बंद रहा। कोयला उद्योग में इस हड़ताल का झारखंड में खासा महत्व है, क्योंकि देश को ऊर्जा के इस प्रमुख स्रोत की सबसे बड़ी आपूर्ति यहीं से होती है। स्वाभाविक तौर पर कोयले का झारखंड की राजनीति पर भी गहरा असर रहता है।
ताजमहल, कुतुबमीनार, लालकिले जैसे ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार अब लोग फिर से करीब से कर सकेंगे। कोरोना के चलते देश…
बारामुला, बारामुला जिले के सोपोर इलाके का एक 22 वर्षीय फुटबॉलर युवक लापता हो गया है। उसके परिजनों ने गुरुवार…
बारामूला। बारामुला जिले के सोपोर में बुधवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान को गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि…
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडरों की 12 घंटे…
मोदी सरकार ने जब से देश की अंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 एप्स को बैन किया है, तब से ही चीन तिलमिला गया है। क्योंकि महज टिक टॉक पर ही बैन लगाये जाने से चीन को हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। अब इसको लेकर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने खुद ये लिखा है कि चीन को इससे भारी नुकसान होगा।
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह भी पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम…
देश में कोरोना के मामले 6 लाख को पार कर गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 6 लाख 4 हजार 641 है, जिसमें 17 हजार 834 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से अब तक करीब 3 लाख 60 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या करीब 2 लाख 27 हजार है.
झारखंड के चर्चित फर्जी सरेंडर कांड के नये सिरे से अनुसंधान का आदेश दिया गया है। वर्ष 2014 में 514 आदिवासी युवकों को नक्सली बताकर पुराने जेल कैंपस में सरेंडर करा दिया गया था। युवक वहीं रहते थे। इन युवकों से तीन से पांच लाख रुपये की वसूली भी नौकरी दिलाने के नाम पर की गयी थी। इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 77/14 दर्ज है। इस मामले में रांची पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए अनुसंधान की दिशा ही बदल डाली।
