Browsing: Top Story

दिसंबर में विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में जब सत्ता परिवर्तन हुआ और पहली बार गैर-भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ, राजनीतिक पंडितों ने भविष्यवाणी की थी कि बदलाव का यह दौर कारगर नहीं होगा। लेकिन करीब छह महीने बाद ऐसा लगने लगा है कि हेमंत सोरेन की सरकार व्यवस्थागत खामियों को उजागर करने और उन्हें दूर करने में लग गयी है। इन खामियों ने पिछले 20 साल में झारखंड की कई संस्थाओं को दागदार बना दिया था। राजनीतिक स्थिरता के नाम पर पिछले पांच साल के कालखंड में मुट्ठी भर नौकरशा

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले हाई-प्रफाइल क्रिकेटर बन गये हैं।

पीरटांड़ थाना अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित पिपरा टांड़ गांव में शनिवार की अहले सुबह करीब छह बजे पांच सौ से अधिक तीर-धनुष एवं धारदार से हथियारों से लैस आदिवासियों ने सुरेश मरांडी नामक नक्सली का सेंदरा कर दिया। साथ ही उसके सात पुरुष रिश्तेदारों को उनके घरों में बंद कर आग लगा दी। परिवार की महिलाओं की भी पिटाई की।