Browsing: Top Story

चुटिया थाना क्षेत्र के बहू बाजार बनस तालाब से पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहाने के क्रम में डूबने का प्रतीत होता है। युवक का कपड़ा तलाब के सीढ़ियों पर मिला है। आसपास के लोगों से पहचान कराने पर किसी ने भी शव

दुनिया भर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. वहीं भारत में भी कोरोना महामारी ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है. अब देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया है. देश में शुक्रवार को कोरोना के 10,000 नए केस रिपोर्ट हुए, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख से ज्यादा हो गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पिछले पांच सालों में राज्य की हर योजना में लूट होती रही और संसाधनों की बंदरबांट की गयी। इसी का परिणाम हुआ कि कई योजनाओं में सरकार का पैसा भी खर्च हो गया और लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। सीएम ने यह बात मानगो जलापूर्ति योजना में गड़बड़ी बरते जाने की शिकायत मिलने के बाद ट्वीट में कही। उन्होंने क

पलामू के मनातू जंगल में टीपीसी उग्रवादियों की शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी। मनातू के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख टीपीसी के उग्रवादी जंगलों में भाग गये। नक्सलियों के भागने के बाद पुलिस जंगल में सर्च आॅपरेशन चला रही है। सर्च आॅपरेशन में पुलिस को मुठभेड़ स्थल से हथियार और नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं।

महिला नेत्री के साथ रेप का प्रयास मामले में आरोपी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने झारखंड हाइकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इस मामले में धनबाद व्यवहार न्यायालय ने ढुल्लू महतो की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बता दें कि महिला नेत्री के साथ रेप मामले में ढुल्लू महतो की अग्रिम जमानत याचिका पूर्व में हाइकोर्ट से खारिज हो

बालूमाथ के एसडीपीओ रणवीर सिंह के कार्यालय की कहानी परत दर परत खुलती जा रही है। उन्हें काम से अलग हटते ही कई लोगों ने अपनी जुबान खोल दी है। आजाद सिपाही को उनके कारनामों की लंबी फेहरिश्त पहुंचायी है। ऐसा ही एक मामला है बालूमाथ थाना कांड संख्या 73/2019। इस केस में पुलिस ने दर्जन भर लोगों को नामजद आरोपी बनाया था तथा दो-ढाई सौ लोगों को अज्ञात रखा था। अज्ञात के इस खेल में रणवीर सिंह के री

संसद के ऊपरी सदन, यानी राज्यसभा के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर इस बार राजनीतिक गहमा-गहमी कुछ ज्यादा ही है। गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक से लेकर झारखंड तक में इस चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां उफान पर हैं। बाकी राज्यों में विधायकों की खरीद-फरोख्त और पाला बदलने की चर्चाओं के बीच झारखंड में दूसरे कारण से यह चुनाव चर्चा में आ गया है। वैसे तो राज्यसभा का हर चुनाव झारखंड में चर्चित होता है, लेकिन इस बार झारखंड की चर्चा अधिकारों पर पैदा हुई जिच को लेकर है। इस जिच के केंद्र में तीन विधायक हैं, जो विधानसभा