Browsing: Top Story

देश में कोरोना मरीजों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है. शुक्रवार को करीब 11 हजार नए मामले सामने आए और करीब 400 लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 97 हजार 535 हो गई है, जिसमें 8498 लोग जान गंवा चुके हैं.

जमीन कारोबारी दिलावर खान से मिलकर एटीएस द्वारा की गयी छापामारी पर डीआइजी अखिलेश झा ने सवाल खड़ा किया है। डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर उन्होंने इस मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में डीआइजी ने कई सवाल खड़े किये हैं। इसमें कहा गया है कि एटीएस छापामारी की सूचना रां

राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। दो आइपीएस का तबादला किया गया है, जबकि एक की पदस्थापना की गयी है और तीन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसके अनुसार रेल की आइजी सुमन गुप्ता अब प्रोविजन की आइजी होंगी। वहीं सरकार ने अभियान के एडीजीपी मुरारी लाल मीणा को मुख्यालय का एडीजीपी बनाया है। आइपीएस नौशाद

कोरोना की वजह से लेह-लद्दाख जैसे इलाकों से झारखंड वापस लौटे प्रवासी मजदूर अब फिर से चीन बॉर्डर पर काम करने वापस जा रहे हैं। बॉर्डर रोड आॅर्गेनाइजेशन के साथ हुए करार के बाद 1200 श्रमिक शुक्रवार को दुमका से रवाना होंगे। सीएम हेमंत सोरेन स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे। श्रमिकों को लेकर दुमका और देवघर से लगभग 7 ट्रेनें 12 जून से 7 जुलाई के बीच अलग-अलग इलाकों को रवाना होंगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार शुक्रवार को पहली

रांची। मांडर विधायक बंधु तिर्की द्वारा विधानसभा मे आवाज उठाने के बाद 15 साल से न्यायालय के आदेश के बावजूद दूसरे के कब्जे में फंसे आदिवासी की जमीन को मुक्त कराया जा सका। पूर्वजों की खोयी जमीन के वापस आने से प्रसन्न आदिवासी भूस्वामी ने बंधु तिर्की के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आवास बनहोरा में यह जानकारी दी। ब

15 नवंबर, 2000 को जब भारत के राजनीतिक मानचित्र पर 29वें राज्य के रूप में झारखंड की स्थापना की गयी थी, तब यहां के लोगों को लगा था कि अब उनके दिन बहुरनेवाले हैं। अपने दो दशक की यात्रा में झारखंड ने बहुत कुछ देखा, झेला और हासिल किया। 14 साल तक तो राज्य हमेशा राजनीतिक अस्थिरता के भंवर में गोते लगाता रहा। लेकिन 2014 से 19

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के कई राजनीतिक दलों के दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आरक्षण को लेकर बड़ी टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने कहा कि आरक्षण कोई बुनियादी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने साथ ही इस याचिका को भी सुनने से इनकार कर दिया।

रिम्स अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक मरीज कूद गया। आनन-फानन में उसे रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिम्स सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों बरियातू निवासी अरविंद टोप्पो ने अपना गला काट लिया था। उसके बाद उसे आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार को मरीज की हालत में सुधार को देखते हुए उसे कांके स्थित मेंटल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मेकॉन के अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को मेकॉन के सिनियर जेनरल मैनेजर विद्युत, विवेक कपिला ने बताया कि मेकॉन भारत सरकार का लोक उपक्रम है। मेकॉन का मुख्य कार्यालय भी झारखंड में

साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से कुल 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार साइबर डीएसपी नेहा बाला की अगुवाई में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा तथा आस पास के इलाके से छापेमारी कर 9 युवकों को हिरासत में लिया हैं। हिरासत में लिए गए युवकों में राजेश और प्रदीप शामिल हैं।