Browsing: Top Story

24 मार्च को जब कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन का एलान किया गया था, झारखंड में संक्रमण का कोई मामला नहीं था। लेकिन आज यह संख्या एक हजार के पार जा चुकी है और अगले 24 घंटे में लॉकडाउन खत्म होने का पहला चरण, यानी अनलॉक-1 शुरू होनेवाला है। यह झारखंड के लिए बेहद खतरनाक और चिंतनीय स्थिति है, क्योंकि यहां जिस रफ्तार में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, राज्य की तबाही की आशंका उतनी ही बलवती हो

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक प्रमुख विशेषज्ञ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि लॉकडाउन हटने से भारत में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि, भारत में कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्थिति अभी विस्फोटक नहीं है, लेकिन देश में मार्च में लागू लॉकडाउन हटाने की तरफ बढ़ने के साथ इस तरह का जोखिम बना हुआ है। डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात स्थिति कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक मिशेल रियान ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या

केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की विस्फोटक खाने से हुई मौत के बाद हिमाचल प्रदेश से भी ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है.

झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का निधन गोवा में हो गया। 87 वर्षीय वेद मारवाह मणिपुर एवं मिजोरम के राज्यपाल तथा दिल्ली पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मारवाह के निधन पर शोक जताया है। कहा है कि झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह जी के निधन की खबर से आहत हूं। झारखंड के राज्यपाल बनने से पूर्व उन्होंने देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी थी।

देश की राजधानी में पिछले कुछ दिन से चीन के वुहान जैसा ट्रेंड है। चाहे कोरोना वायरस केसेज की बात हो या कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की, दिल्‍ली देश में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। यहां के हालात कितने भयावक हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि 1 जून से 3 जून के बीच, तीन दिन में 44 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून को 9 मरीज, 2 जून को 10 मरीज और 3 जून को 25 मरीजों ने दम तोड़ा। अब दिल्‍ली में मरने वालों की संख्‍या 708 हो गई है। दिल्‍ली में 27 मई तक मौतों का आंकड़ा 303 था। यानी पिछले 10 दिन में 400 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है।